देश

विदेशी धरती पर मस्ती में थे चूर...आए देर से, इल्जाम घड़ी पर...दिल्ली में पोस्टर वॉर, निशाने पर राहुल

बता दें कि विपक्षी गठबंधन की यह बैठक मतदाता सूचियों में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया से जुड़े विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अपनी आगे की रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई है।

Image

INDI Alliance की बैठक से पहले दिल्ली में लगे पोस्टर

Photo : ANI

Hoardings Targeting Opposition Leaders: राजधानी दिल्ली में विपक्षी दलों के INDIA (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक से पहले सियासत तेज हो गई है। बैठक से ठीक पहले मध्य दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाते हुए कई होर्डिंग्स लगाए गए हैं। खास तौर पर इनमें कांग्रेस सासंद राहुल गांधी को निशाना बनाया गया है। पोस्टरों में लिखा गया है- विदेशी धरती पर मस्ती में थे चूर...59 दिन बिहार कैंपेन से रहे दूर। लेकिन अब जनता ने नतीजा सुनाया, तो सवाल ECI पर उठाया। आए देर से, इल्जाम घड़ी पर। इसी तरह एक अन्य पोस्टर में लिखा है- अगर ECI 2024 में सही थी, तो 2025 में गलत कैसे हो गई। वही आयोग, वही EVM, वही देश। एक और पोस्टर में लिखा गया है- INDI एलायंस का दोगलापन।

बता दें कि विपक्षी गठबंधन की यह बैठक मतदाता सूचियों में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया से जुड़े विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अपनी आगे की रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई है।

कांग्रेस और विपक्ष की मुख्य मांगें

कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि CEC से जुड़े विवादों के बाद नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। विपक्ष ने SIR प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और मतदाता सूचियों से हटाए गए करीब 13.30 करोड़ मतदाताओं के नाम वापस जोड़ने की मांग की है।

इस उच्चस्तरीय बैठक में INDIA ब्लॉक के कई दिग्गज नेता प्रत्यक्ष और वर्चुअल माध्यम से भाग ले रहे हैं:

  • कांग्रेस: सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।
  • तृणमूल कांग्रेस (TMC): पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी।
  • समाजवादी पार्टी (SP): सपा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व।
  • राष्ट्रीय जनता दल (RJD): तेजस्वी यादव।
  • जम्मू-कश्मीर से: नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती।
  • वर्चुअल जुड़ने वाले नेता: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (JMM) और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे।

वामपंथी व अन्य दल भी शामिल

NCP (SP) से सुप्रिया सुले, सीपीएम नेता एम.ए. बेबी, सीपीआई नेता डी. राजा, भाकपा (माले) के दीपांकर भट्टाचार्य, RSP के एन.के. प्रेमचंद्रन, IUML के सादिक थंगल, VCK प्रमुख तिरुमावलवन, MDMK नेता डी. वाइको और निर्दलीय राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल भी बैठक में शामिल होंगे। बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि सपा इस बैठक में मजबूती से हिस्सा लेगी। उन्होंने कहा, "हम भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (PDA) और संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article