वायरल न्यूज़

Viral Video: 'तितलियां' गाने पर अंकल ने किया जबरदस्त डांस, देख आप भी कहेंगे- 'चच्चा' ने तो मौज कर दी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 25, 2023, 05:32 PM IST

फेसबुक पर वायरल हो अंकल के इस तितलियां वर्जन को देख आप मस्त हो जाएंगे। इस गाने पर अंकल ने इतने शानदार मूव्स दिखाए हैं, जिसे शायद आप भी नहीं कर सकते। उनके इस बेहतरीन डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आप भी देखें...

Image

अंकल का जबरदस्त डांस वीडियो वायरल (Photo Credit - Facebook)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी में अंकल ने किया जबरदस्त डांस
  • डांस देख आप भी बन जाएंगे अंकल के दीवाने
  • जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Uncle Dance Video: सोशल मीडिया साइट का इस्तेमाल तो आप सभी करते ही होंगे और इसमें अधिकतर समय आप रील्स या शॉर्ट वीडियो (Viral Video) देखने में बिताते होंगे। ऐसे में कई बार आपको कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद आप अपनी हंसी रोक नहीं पाते। यहां तक कि हंसते-हंसते आपका इतना बुरा हाल हो जाता है कि आप खुद पर नियंत्रण ही नहीं रख पाते। कुछ ऐसा ही है ये वीडियो (Funny Video)...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शादी के फंक्शन के दौरान 'तितलियां' गाने पर एक अंकल डांस कर रहे हैं। अब जब अंकल डांस कर रहे हैं तो बात तो निराली होगी ही, वैसे अंकल का डांस (Funny Dance Video) देख आप भी उनके दीवाने बन जाएंगे और उनके डांस मूव्स 'माशा-अल्लाह'। इससे भी मजेदार बात यह है कि अंकल का डांस परफॉर्मेंस देखकर आपको हंसी आ जाएंगे, इतनी मस्ती के साथ अंकल ने जो डांस किया है, उसे देखने के बाद तो आपके पेट में भी दर्द होने लगेगा, आप अपनी हंसी ही नहीं रोक पाएंगे। सोशल मीडिया पर भी यूजर द्वारा इसे काफी बार देखा जा चुका है।

अंकल का जबरदस्त डांस वीडियो वायरल

यूट्यूब पर वायरल हो रहे इस वीडियो (YouTube Viral Video) पर लोगों ने कई सारी प्रतिक्रियाएं दी है। इसमें से एक यूजर ने चटकारे लेते हुए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'पुराने हेलीकॉप्टर बहुत ज्यादा ही उड़ रहे हैं'। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि सुपर से ऊपर। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 'Keshav k Vlogs' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article