वायरल न्यूज़

VIDEO: बिजली के खंभे पर चढ़ गई THAR, नजारा देखकर होश ना उड़ जाएं तो कहना

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 9, 2024, 10:42 AM IST

Mahindra Thar SUV Video: अगर सवाल पूछा जाए कि क्या कोई कार बिजली के खंभे पर चढ़ सकती है। सुनकर शायद यकीन ना आए मगर अभी एक ऐसा ही होश उड़ाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें महिंद्रा थार सचमुच बिजली के खंभे पर चढ़ गई।

Image

बिजली के खंभे पर चढ़ गई थार। (Photo/x.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • बिजली के खंभे पर चढ़ी थार
  • नजारा देखकर होश उड़ जाएंगे
  • सोशल मीडिया में हर तरफ छाया वीडियो

Mahindra Thar SUV Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज ढेरों वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ हमें बहुत हंसाते हैं तो कुछ भावुक कर देते हैं। मगर कभी-कभी ऐसे वीडियोज सामने आते हैं जो दिमाग घुमा देते हैं। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो महिंद्रा थार एसयूवी से जुड़ा है, जो ऐसी जगह चढ़ गई जिसकी कल्पना करना भी हंसी दिलाती है। दरअसल थार कहीं और नहीं बल्कि बिजली के खंभे पर चढ़ गई। जानकर होश उड़ जाएंगे कि घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है।

बिजली के खंभे पर चढ़ी थार

इसमें थार बकायदा खंभे पर चढ़ी हुई नजर आती है। वायरल वीडियो में देखेंगे कि आने-जाने वाले लोग भी थार को इस तरह देखकर हैरान रह जाते हैं और इसे अपने कैमरे में कैद करने लगते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला हरियाणा में गुरुग्राम की साइबर सिटी का है। यहां थार को खंभे पर चढ़ा देखा तो लोगों का तांता लग गया। हर कोई पूछने लगा कि आखिर ये कैसा हुआ। बताया गया गया कि ये अजीबोगरीब हादसा तब हुआ जब आंचल गुप्ता (कार ड्राइवर) थार चला रही थीं। मगर तभी अचानक उनका कंट्रोल खो गया और थार खंभे से जा भिड़ी।

एक्स पर देखिए वीडियो

पीछे से मारी टक्कर

टक्कर इतनी भयंकर थी कि ये सीधी खड़ी हो गई और बिजली के खंभे से चिपक गई। वहीं ड्राइव कर रहीं आंचल गुप्ता ने बताया कि वो पेट्रोल भरवाने फ्यूल स्टेशन की तरफ जा रही थीं कि तभी होंडा अमेज ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी और उसका बैलेंस बिगड़ गया। इससे थार सीधे खंभे पर चढ़ गई। अब घटना से जुड़ा वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @i_Priyadarshi नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article