वायरल न्यूज़

Video: पति के पेट की चर्बी कम करने के लिए पत्नी ने निकाला अनोखा तरीका, देखकर सोचने पर हो जाएंगे मजबूर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 24, 2023, 02:09 PM IST

Husband Wife Viral Video: इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कम ही लोगों को खुद पर ध्यान देने का समय मिल पाता है। इससे कई लोगों का पेट निकल आता है। अपने पति के पेट की चर्बी कम करने के लिए पत्नी ने बहुत ही यूनिक तरीका निकाला। जिसे देखकर आपको मजा आ जाएगा।

Image

पति-पत्नी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पति का तेजी से निकल रहा था पेट
  • पत्नी ने जबरन करवाई एक्सरसाइज
  • वीडियो देखकर हंंसने पर हो जाएंगे मजबूर

Husband Wife Viral Video: सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के कई सारे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इसमें से कुछ वीडियो काफी मजेदार होते हैं, वहीं कई वीडियो लड़ाई-झगड़े वाले भी होते हैं। ज्यादातर पत्नियां अपने पतियों के दिनचर्या से परेशान रहती हैं। वह चाहती हैं कि उनका पति स्लिम और स्मार्ट दिख, लेकिन इस भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के बीच कम ही लोगों को खुद पर ध्यान देने का समय मिल पाता है। इससे कई पतियों का पेट निकल आता है।

वीडियो देखकर आ जाएगा मजा

इसी क्रम में एक पत्नी ने अपने पति के पेट की चर्बी कम करने के लिए बहुत ही अनोखा तरीका निकाला। सोशल मीडिया पर पति-पत्नी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर एक तरफ आपको मजा आएगा, वहीं आप सोचने पर भी मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी अपने पति को एक्सरसाइज करवा रही है। इस दौरान वह उसके पेट पर बैठी हुई है। पति को मोटिवेट करने के लिए पत्नी उसे बार-बार Kiss भी कर रही है। वहीं जब पति एक्सरसाइज नहीं करता तो पत्नी उसे धमकाते हुए भी नजर आ रही है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी ने अपने हाथ में रोटी पकाने का तवा लिया हुआ है। जब पति प्यार से नहीं मानता तो पत्नी उस तवे को दिखाकर पति से एक्सरसाइज करवा रही है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को मजा आ गया है। कुछ लोग कह रहे हैं कि पति के पेट की चर्बी कम करवाने के लिए यह बहुत ही यूनिक तरीका है। वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि पत्नी अगर अपने पर आ जाए तो पति बेचारा कुछ नहीं कर सकता है। फिलहाल वीडियो देखकर लोगों को खूब मजा आ रहा है। वीडियो को tims_island नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article