वायरल न्यूज़

Video: चाकू से सब्जी काटते समय ना कटे अंगुली, लड़की ने निकाला इतना शानदार देसी जुगाड़, आप भी करेंगे ट्राई

Desi Jugaad Video: सबसे ज्यादा अच्छी चीज यह है कि आपको इसके लिए ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। आप अपने किचन में मौजूद स्टील के चम्मच से यह देसी जुगाड़ बना सकते हैं और तेजी से सब्जियां भी काट सकते हैं।

Image

देसी जुगाड़ वीडियो (इंस्टाग्राम)

Desi Jugaad Video: आपने अक्सर देखा होगा कि सब्जी काटते समय जल्दबाजी में कई बार लोग चाकू से अपनी ही उंगली काट लेते हैं। कई बार तो हल्का-फुल्का कटता है, लेकिन कई बार उंगली में ब्लड तक आ जाता है। इसी बीच इंटरनेट पर एक ऐसा जुगाड़ सामने आया है, जिसमें अब चाकू से सब्जी काटते समय आपकी उंगली कभी नहीं कटेगी। इस जबरदस्त वायरल हैक को देखकर आप भी जुगाड़ निकालने वाले की तारीफ करते नहीं थकेंगे।

जबरदस्त जुगाड़ का वीडियो वायरल

सबसे ज्यादा अच्छी चीज यह है कि आपको इसके लिए ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। आप अपने किचन में मौजूद स्टील के चम्मच से यह देसी जुगाड़ बना सकते हैं और तेजी से सब्जियां भी काट सकते हैं। वायरल हैक वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की ने सब्जी काटने से पहले अपने हाथ के अंगूठे पर टेप का इस्तेमाल करके एक चम्मच लगा लिया है। इसके बाद वह सुपरफास्ट स्पीड में सब्जियां काटती दिख रही है। इस दौरान उसकी अंगुली का संपर्क चाकू से हो भी नहीं रहा है। देखें वीडियो-

इस जबरदस्त जुगाड़ वीडियो को इंस्टाग्राम पर @backbencher__balak नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा- 'सोचा तुझे कुछ काम की बात बता दूं।' इस रील के सामने आने के बाद इसे जबरदस्त देखा और शेयर किया जा रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article