वायरल न्यूज़

Video: इसे कहते हैं परफेक्ट टाइमिंग, कार का वीडियो देखकर मुंह से अपने आप निकल आएगा OMG

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 24, 2023, 03:07 PM IST

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि कार सबसे पहले कंटेनर के ऊपर से निकलती है.. फिर जैसे ही लगता है कि वह फ्लाई ओवर से नीचे गिर जाएगी, वैसी ही एक बस उसके नीचे आ जाती है। इसके बाद कार बस के ऊपर से निकलकर वापस रोड पर आ जाती है।

Image

परफेक्ट टाइमिंग का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान
  • पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
  • हर्ष गोयनका ने शेयर किया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे हैरान करने वाले वीडियो देखे होंगे। इसमें से कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें आश्चर्य से खुली रह जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो देश के जाने-माने उद्योगपति और आरपीजी एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष हर्ष गोयनका ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है।

हर्ष गोयनका ने शेयर किया शॉकिंग वीडियो

वीडियो इतना जबरदस्त है, जिसे देखकर आपके मुंह से अपने आप 'OMG' निकल जाएगा। वीडियो एक कार से जुड़ा है। आप देख सकते हैं कि एक कार एक कंटेनर ट्रक के ऊपर से उछलते हुए बहुत ही शॉकिंग तरीके से मेट्रो को पार कर जाती है। यह वीडियो 'परफेक्ट टाइमिंग' का सही उदाहरण पेश करती है। आप देख सकते हैं कि कार सबसे पहले कंटेनर ट्रक के ऊपर से निकलती है, इसके बाद जैसे ही लगता है कि वह फ्लाई ओवर से नीचे चली जाएगी, वैसी ही एक बस आती है। इसके बाद कार बस के ऊपर से निकलकर वापस रोड पर आ जाती है। देखें वीडियो-

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अगर इतनी परफेक्ट टाइमिंग नहीं होती तो कार का बहुत ही खतरनाक एक्सीडेंट हो जाता। हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'Perfect Timing' वीडियो सामने आने के बाद लोग दंग रह गए हैं। वीडियो काफी तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है। इसे अब तक 5.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कुछ लोग कह रहे हैं कि वीडियो एडिटेड है। वहीं कई लोग कह रहे हैं कि ऐसा वीडियो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा है। एक यूजर ने कहा कि 'यह किसी फिल्म का सीन लग रहा है..'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article