वायरल न्यूज़

Video: धोनी जैसे हेलीकॉप्टर शॉट मारती है ये बच्ची, रेल मंत्री ने वीडियो शेयर कर कह दी ऐसी बात

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 24, 2023, 01:00 PM IST

Viral Video: लड़की का जबरदस्त टैलेंट देखकर देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उस पर फिदा हो गए हैं। बच्ची का वीडियो देखकर आपका दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा। इसके साथ ही आपको देश के मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की याद आ जाएगी।

Image

हेलीकॉप्टर शॉट (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ बच्ची का वीडियो
  • धोनी की तरह लगाया जबरदस्त शॉट
  • वीडियो देखकर फिदा हुए रेल मंत्री

Viral Video: महेंद्र सिंह धोनी भारत के ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनकी दीवानगी हर किसी के सिर चढ़कर बोलती है। वह कोई मैच खेल रहे हों या प्रैक्टिस करने पहुंचे हों, लोग उनको देखने के लिए स्टेडियम में पहुंच जाते हैं। वह शायद दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनका प्रैक्टिस देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ लग जाती थी। उनका हेलीकॉप्टर शॉट मारने का अंदाज हर किसी को पसंद आता है। इसी क्रम में एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपको धोनी की याद आ जाएगी।

जबरदस्त शॉट्स लगा रही है बच्ची

वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटी सी बच्ची नेट प्रैक्टिस (Net Practice) के दौरान इतने जबरदस्त शॉट्स मारती नजर आ रही है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। लड़की के जबरदस्त टैलेंट को देखकर खुद देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव उस पर फिदा हो गए हैं। वह छोटी-सी बच्ची द्वारा लगाए जा रहे हेलीकॉप्टर शॉट को इतना पसंद कर रहे हैं कि उन्होंने बच्ची का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दिया। आप देख सकते हैं कि बच्ची बल्ले से बहुत ही गजब के शॉट्स लगा रही है। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर आपका दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा। बच्ची की बल्लेबाजी देख सोशल मीडिया यूजर्स उसके जबरा फैन हो गए हैं। लोगों को बच्ची में भविष्य की महिला क्रिकेटर नजर आ रही है। आप देख सकते हैं कि बच्ची ताबड़तोड़ शॉट्स लगा रही है। यहां तक कि बच्ची का फुटवर्क भी जबरदस्त है। उसके बल्लेबाजी करने का अंदाज देखकर खुद धोनी भी फिदा हो जाएंगे। बच्ची का वीडियो शेयर करते हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा फवेरेट हैलिकॉप्टर शॉट है। आपको क्या पसंद आया?'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article