भारत में समोसे का बाजर कोने-कोने में है। पूरा भारत समोसे को बड़े ही चाव से खाता है। मेहमान नवाजी करनी हो तो अधिकतर लोग मेहमानों के लिए समोसे जरूर रखते हैं। भारत के अलावा लंदन में भी समोसे का क्रेज सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। जहां लंदन की एक गोरी मेम समोसे के दुकान पर समोसा बनाने की ट्रेनिंग लेती नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें:
समोसा बनाते और बेचते देखी गईं गोरी मेम
वीडियो में देखा जा सकता है कि गोरी मेम फुल बिहारी स्वैग में सिर पर गमछा बांधे और कमर में धोती लपेटे दुकान पर दिख रही हैं। दुकानदार कैमरे में देखते हुए उस गोरी मेम का परिचय करवाता है। वह कहता है कि गोरिया देवी हमारे दुकान पर समोसा बनाने और बेचने के लिए आई हैं। इसके बाद वह दुकानदार गोरिया देवी को समोसा बनाना सीखाता है और उन्हें बताता है कि कैसे समोसे को गर्म तेल में डाला जाता है। वह एक-एक कर गर्म तेल में समोसे को डालकर उन्हें दिखाता है और पीछे से वे गोरी मेम भी समोसे को तेल में डालती नजर आती हैं।
वीडियो पर लोगों ने जमकर लुटाया प्यार
आगे वीडियो में गोरी मेम को समोसा बेचते और बनाते देखा जा सकता है। साथ ही दुकान पर काम के साथ-साथ थोड़ा नाच-गाना का भी तड़का लगाते देखा जा सकता है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @biharisamosa.uk नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 6 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं। जहां कई यूजर्स ने विदेशी मैडम के देसी अंदाज को खूब प्यार दिया। लोगों ने उनकी अच्छी हिंदी की भी खूब तारीफ की।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
