शहर

भीड़भाड़ के बीच नहीं जाना चाहते हैं सीआर पार्क तो दिल्ली में यहां हो सकते हैं दुर्गा पूर्जा में शामिल

Best Durga Puja Pandals Delhi: दिल्ली में दुर्गा पूजा के दौरान भव्य पंडालों, मां दुर्गा के दर्शन और बंगाली संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। सीर पार्क में हर साल बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, लेकिन अगर आप भीड़ से बचना चाहते हैं तो राजधानी में कई दूसरे ऑप्शन भी मौजूद हैं। आइए जानते हैं, सीआर पार्क के अलावा दिल्ली में किन जगहों पर आप दुर्गा पूजा में शामिल हो सकते हैं।

Image

सीआर पार्क के अलावा दिल्ली के इन पंडालों में करें मां दुर्गा के दर्शन (AI Photo/Verified by Newsroom)

Best Durga Puja Pandals Delhi: दिल्ली में दुर्गा पूजा का त्योहार हर साल बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता है। खासतौर पर चित्तरंजन पार्क (सीआर) की दुर्गा पूजा अपने शानदार पंडालों, मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं, पारंपरिक बंगाली संस्कृति और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए मशहूर है। साल 2026 में यहां 16 अक्टूबर को महाषष्ठी से लेकर 20 अक्टूबर को विजयादशमी तक उत्सव की रौनक देखने को मिलेगी।

हालांकि, इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने से सीआर पार्क में काफी भीड़ हो जाती है। अगर आप भी दुर्गा पूजा में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन भीड़भाड़ से बचना पसंद करते हैं, तो दिल्ली में आपके पास कई दूसरे ऑप्शन भी हैं। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा में आप भव्य पंडालों के दर्शन कर सकते हैं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकते हैं और बंगाली परंपराओं को करीब से महसूस कर सकते हैं। ऐस में आइए जानते हैं, सीआर पार्क के अलावा दिल्ली में कहां-कहां दुर्गा पूजा का आनंद लिया जा सकता है।

Durga Puja Pandals Delhi

दिल्ली के बेहतरीन दुर्गा पूजा पंडाल (फोटो- Canva)

मिंटो रोड पूजा समिति

मिंटो रोड पूजा समिति दिल्ली की पुरानी और लोकप्रिय दुर्गा पूजा समितियों में से एक है, जहां हर साल श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन करने और पारंपरिक धार्मिक उत्सव का हिस्सा बनने पहुंचते हैं। यहां पूजा-पाठ के साथ बंगाली संस्कृति और त्योहार की पारंपरिक रौनक का अनुभव किया जा सकता है। अगर आप सीआर पार्क की भीड़ से अलग किसी अन्य स्थान पर दुर्गा पूजा में शामिल होना चाहते हैं, तो मिंटो रोड एक ऑप्शन हो सकता है। यहां पहुंचने के लिए नई दिल्ली या राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से उतरकर ऑटो या कैब की मदद ली जा सकती है।

कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा समिति

पुरानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा में शामिल होकर श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर सकते हैं और त्योहार की धार्मिक परंपराओं का अनुभव ले सकते हैं। यहां जाने का प्लान बनाने से पहले पूजा पंडाल की सही लोकेशन, आयोजन का समय और एंट्री से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल कर लेना बेहतर होगा। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से उतरने के बाद स्थानीय सड़क मार्ग के जरिए आयोजन स्थल तक पहुंचा जा सकता है।

Best Durga Puja Pandals Delhi

दिल्ली में दुर्गा पूजा का उत्सव (फोटो- Canva)

ग्रेटर कैलाश-2 दुर्गोत्सव

ग्रेटर कैलाश-2 दुर्गोत्सव उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें दुर्गा पूजा के दौरान आकर्षक पंडालों और रचनात्मक सजावट को देखना पसंद है। यहां हर साल अलग-अलग थीम पर आधारित सजावट के जरिए उत्सव को खास रूप देने की कोशिश की जाती है। मां दुर्गा के दर्शन के साथ पंडाल की कलात्मक बनावट और त्योहार के रंगीन माहौल का आनंद लिया जा सकता है। परिवार के साथ दुर्गा पूजा घूमने और यादगार तस्वीरें लेने का प्लान बना रहे लोगों के लिए भी यह जगह शानदार हो सकती है।

सर्बोजनिन दुर्गा पूजा समिति, पंडारा रोड

नई दिल्ली की पंडारा रोड स्थित सर्बोजनिन दुर्गा पूजा समिति उन लोगों के लिए एक विकल्प है, जो मध्य दिल्ली में रहकर मां दुर्गा के दर्शन करना और दुर्गा पूजा के उत्सव का आनंद लेना चाहते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालु पूजा-अर्चना में शामिल होकर त्योहार की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से महसूस कर सकते हैं। पंडाल में जाने की योजना बनाने से पहले साल 2026 के कार्यक्रम, दर्शन के समय और प्रवेश से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। यहां पहुंचने के लिए खान मार्केट मेट्रो स्टेशन या मध्य दिल्ली के किसी नजदीकी मेट्रो स्टेशन से उतरकर आगे की दूरी ऑटो या कैब से तय की जा सकती है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article