Chor Ka Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको पता चलेगा कि कई बार इंसान की हिम्मत के आगे हथियारबंद लुटेरे भी मात खा जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चोर पिस्तौल लेकर सुनार की दुकान में चोरी करने पहुंचा था। हालांकि, दुकानदार की हिम्मत और होशियारी ने लुटेरे की ऐसी की तैसी कर दी। यहां तक कि अंत में खुद लुटेरे की जान मुसीबत में पड़ गई। वीडियो सामने आने के बाद लोग सुनार की हिम्मत की दाद दे रहे हैं।
लुटेरे को पड़ गए लेने के देने
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लुटेरा पिस्तौल लेकर सुनार की दुकान में पहुंच जाता है। वह दुकान में दाखिल होने के बाद थैले से पिस्तौल निकालता है और काउंटर पर मौजूद दुकानदार को डराकर सारे गहनों और पैसे को थैले में रखने के लिए कहता है। आप देख सकते हैं कि लुटेरा उस थैले को काउंटर पर रखता है और दुकानदार की तरफ पिस्टल तानकर खड़ा हो जाता है। इसके बाद सुनार थैला खोलने की नौटंकी करता दिखाई देता है। देखें वीडियो-
यही समय होता है, जब लुटेरा थोड़ा ढीला पड़ता है। दुकानदार इसी का फायदा उठाता है और अगले ही पल लुटेरे के हाथ से पिस्टल छीन लेता है। पिस्तौल छिनते ही लुटेरे की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। फिर वह दुकान से तेजी से भागने की कोशिश करता है। हालांकि, वह भाग नहीं पाता और दुकानदार काउंटर के बाहर निकलकर सीधा लुटेरे पर हमला कर देता है। वह लुटेरे को जमीन पर पटक देता है और उसकी जमकर पिटाई शुरू हो जाती है। वीडियो को @RobberyFaiI नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।
