वायरल न्यूज़

क्लास में किताबें नहीं लाया स्टूडेंट, मास्टर साब ने टोका तो भरी क्लास में पटककर पीटा-Viral Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 14, 2022, 04:58 PM IST

student beaten teacher viaral video:उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक स्टूडेंट ने अपने मैथ टीचर की पिटाई कर दी, इसके पीछे की वजह उसके टीचर का किताब ना लाने के लिए टोकना था।

Image

मथुरा में एक स्टूडेंट ने अपने मैथ टीचर की पिटाई कर दी

Photo : BCCL

student beaten teacher in Mathura: टीचर स्टूडेंट का रिश्ता बहुत पवित्र माना गया है, मगर उस वक्त क्या हो जब स्टूडेंट इस रिश्ते की गरिमा को तार-तार कर दे, उत्तर प्रदेश के मथुरा से ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां क्लास में किताबें नहीं लाने पर टीचर ने फटकारा तो तो छात्र को इसमें अपनी बेइज्जती लगी तो उसने टीचर की पिटाई कर दी।

वो स्टूडेंट ने अपने गणित शिक्षक की पिटाई के बाद नैतिक मूल्यों को भूल गया और उसने भरी क्लास में टीचर को जमकर पीटा, ये मामला CCTV में कैद हो गई जहां दिख रहा है कि स्टूडेंट अपने टीचर की पिटाई कर रहा है।

वहीं पीड़ित टीचर का कहना है कि उन्होंने स्टूडेंट से सिर्फ इतना पूछा था कि वो किताब क्यों नहीं लाया है बस इसी बात पर उसने अपना आपा खो दिया वहीं इस मामले के सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन ने स्टूडेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article