वायरल न्यूज़

Viral Video: शेरनी और उसके बच्चों की हरकतें देखकर हार बैठेंगे दिल, इंटरनेट पर तहलका मचा रहा यह दृश्य

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 06:04 PM IST

Viral Video: शेर जन्म से ही ताकतवर नहीं होते हैं। जब शेर के बच्चे पैदा होते हैं तो वह भी दूसरे जानवर के बच्चों की तरह मासूम होते हैं। शेर के बच्चों को भी अपनी मां से प्यार चाहिए होता है। हालांकि, जब शेर बड़े हो जाते हैं तो वह बहुत ही ज्यादा खूंखार हो जाते हैं। वह अपने तेज दांतों से मोटी सी मोटी चमड़ी वाले जानवरों को भी चीरकर रख देते हैं।

Image

शेर के बच्चे

KEY HIGHLIGHTS
  • शेर के बच्चों का क्यूट वीडियो आया सामने
  • अपनी मां के साथ दिखाई दिए शेर के बच्चे
  • मजेदार हरकतें करते नजर आए शेर के बच्चे

Viral Video: कहते हैं कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। शेर 'जंगल का राजा' होता है। शेर की ताकत के सामने बड़े-बड़े जानवरों की ऐसी की तैसी हो जाती है। अपने मजबूत दांतों और खूंखार नाखूनों से वह मोटी सी मोटी चमड़ी वाले जानवरों को भी चीरकर रख देता है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि शेर जन्म से ही ताकतवर होते हैं। जब शेर के बच्चे पैदा होते हैं तो वह भी दूसरे जानवर के बच्चों की तरह मासूम होते हैं। शेर के बच्चों को भी अपनी मां से प्यार चाहिए होता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। शेरनी और उसके बच्चों से जुड़ा यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में आपको शेर के बच्चे नजर आ रहे होंगे, जो काफी क्यूट लग रहे हैं। शेरनी के बच्चे अपनी हरकतों से लोगों का दिल जीत रहे हैं। साथ ही साथ इंटरनेट यूजर्स को शेर के बच्चे अपनी क्यूट हरकतों से आकर्षित भी कर रहे हैं। आप देख सकते हैं कि शेरनी के बच्चे अपनी मां के साथ खेल रहे हैं। वह कई बार शेरनी के ऊपर चढ़कर उछल-कूद करते नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो-

शेर के बच्चों का क्यूट वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी के बच्चे अपनी मां के सिर पर चढ़कर उसका कान काट रहे हैं और शरारत कर रहे हैं। शेर के बच्चों की शरारत हर किसी का जीत रही है। आप देख सकते हैं कि जहां एक तरफ बच्चे शरारत कर रहे हैं, वहीं शेरनी अपने बच्चों के बीच बड़े आराम से लेटी नजर आ रही है। इस दिल छू लेने वाले वायरल वीडियो को जिओ सफारी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि बच्चों के बीच में मां बहुत ही शांति से बैठी है। वीडियो को अब तक 50 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article