वायरल न्यूज़

Video: पूरी बेलने के लिए बेलन-चौकी की जगह लैपटॉप का किया इस्तेमाल, लोग बोले- कुछ ज्यादा ही दिमाग है आंटी जी के पास

Viral Video: एक महिला पूरी बेलने के लिए जिस औजार का इस्तेमाल करती है, उसे देखकर आप सन्न रह जाएंगे। आपको यकीन नहीं होगा कि महिला पूरी बेलने के लिए कुछ ऐसा कर सकती है।

Image

पूरी बेलने के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जो यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देता है। आपने देखा होगा कि रोटी या पूरी बेलते समय चौकी और बेलन का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, पुराने जमाने में लोग हाथ से भी रोटी बना लेते थे। दूसरी तरफ एक महिला पूरी बेलने के लिए जिस औजार का इस्तेमाल करती है, उसे देखकर आप सन्न रह जाएंगे। आपको यकीन नहीं होगा कि महिला पूरी बेलने के लिए कुछ ऐसा कर सकती है।

पूरी बेलने के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल

सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि महिला पूरी बेलने के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल कर रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि महिला लैपटॉप से पूरी कैसे बेल सकती है। सबसे पहले आप देख पाएंगे कि महिला खाना बनाने के लिए बैठी है। शायद महिला के पास पूरी बेलने के लिए बेलन-चौकी नहीं है। इसके बाद महिला लैपटॉप का इस्तेमाल पूरी बेलने के लिए करती दिख रही है। वह आटे के गोले बनाकर लैपटॉप पर रख देती है। इसके बाद उसे बंद करके पूरी बेल देती है। देखें वीडियो-

अंत में इन्हीं पूरियों को लैपटॉप से निकालकर तेल में डाल देती है। जिसके बाद पूरियां तलकर खाने के लिए तैयार हो जाती हैं। इस अनोखे जुगाड़ को देखकर लोग सन्न रह गए हैं। इस अनोखे वीडियो को इंस्टाग्राम पर trollscroller नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- महिला के पास कुछ ज्यादा ही दिमाग है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article