वायरल न्यूज़

'जाको राखे साइयां मार सके ना कोय', एक चप्पल ने बचाई चूहे की जान, इंटरनेट यूजर्स बोले- 'यह तो गणेश जी हैं'

Viral Video: यह वीडियो उस कहावत को चरितार्थ करती है। जिसमें कहा गया है कि जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय। दरअसल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में बारिश के बीच एक चूहे की जान एक चप्पल बचाती हुई दिखाई देती है।

Image

एक चप्पल ने बचाई चूहे की जान(Instagram)

Video Viral: जाको राखे साइयां मार सके ना कोय ये कहावत तो आपने अपने जीवन में कभी ना कभी तो एक बार सुना ही होगा या फिर पढ़ा होगा। जी हां इसका मतलब है कि जिस व्यक्ति की रक्षा भगवान करते हैं, उसका कोई भी व्यक्ति या दुनिया की कोई भी ताकत नुकसान नहीं पहुंचा सकती या उसे मार नहीं सकती। ये कहावत आपको इस वीडियो को देखने के बाद एकदम से सच लगने लगेगा। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें हम देख सकते हैं कि कैसे एक चप्पल एक चूहे की जान बचा देता है।

चप्पल ने बचाई चूहे की जान

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं बूंदाबांदी बारिश हो रही है। इन सबके बीच एक चप्पल पर तैरता हुआ चूहा दिखाई दे रहा है। जो काफी डरा हुआ महसूस कर रहा है। मानो भगवान से ये कह रहा हो कि प्रभु! किसी तरह से इस चप्पल को किनारा लगा दो ताकि मेरी जान बच सके। चूहा जिस पॉजीशन में होता है उससे वह टस से मस नहीं होता। क्योंकि शायद उसको भी पता है कि अगर मैं थोड़ा भी हिला या डुला तो जान जाना निश्चित है।

लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर itssonam77755 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसको देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई यूजर्स ने जहां इसे भगवान की कृपा का उदाहरण बताया, वहीं कुछ ने नाराज़गी भी जताई कि वीडियो बनाने के बजाय किसी को उस चूहे की मदद करनी चाहिए थी। कुछ की प्रतिक्रियाओं में गुस्सा भी दिखा।

पहले ने रिएक्शन देते हुए लिखा: "वीडियो बनाने से अच्छा किसी की मदद करनी चाहिए", दूसरे ने लिखा: " यह तो गणेश जी हैं", तीसरे ने लिखा: "इतिहास गवाह है कैमरामैन आज तक किसी का मदद नहीं किया", चौथे ने लिखा: "आज तक सुना था आज देख भी लिया तिनके का सहारा भी जिंदगी बचा लेता है", पांचवे ने लिखा: "आदमी एक लाइक और फॉलो के लिए कितना नीचे चला जा रहा है।"

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article