Viral Video: एक मां अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकती है। यहां तक कि अपनी जान भी दे सकती है। अपने बच्चों की हिफाजत के लिए मां अपनी जिंदगी को खतरे में डालने के बारे में एक बार भी नहीं सोचेगी। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दिल छूने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो एक चुहिया और उसके बच्चों से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में चुहिया अपनी जान जोखिम में डालकर अपने बच्चों को मौत के मुंह से खींचकर लाती दिख रही है।
वीडियो ने छू लिया लोगों का दिल
वीडियो में देखा जा सकता है कि चुहिया ने जहां बिल बनाया हुआ था, वहांं अचानक से बरसात आ जाती है। इसके बाद बरसात का पानी तेजी से बिल में घुस जाता है और चुहिया के सारे बच्चे उसमें डूब जाते हैं। पानी धीरे-धीरे काफी तेजी से बढ़ता जा रहा होता है। इसी बीच चुहिया अपने बच्चों को बचाने का प्रयास करने लगती है। आप देख सकते हैं चुहिया पानी में घुस-घुसकर बार-बार अपने बच्चों को निकालती है और फिर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाती है। यह देखने में बहुत ही मार्मिक है। देखें वीडियो-
वीडियो में आपको तेज बारिश नजर आ रही होगी। तेज बारिश से धरती पर बना हुआ चूहे के बिल में पानी भर जाता है। यहां तक कि पानी की लेवल इतना हो जाता है कि चुहिया भी उसमें डूब सकती थी। हालांकि, चुहिया अपनी जान पर खेलकर पानी के अंदर घुस-घुसकर अपने बच्चों को बाहर निकालती है। आप देख सकते हैं कि वह बारी-बारी से एक-एक करके अपने बच्चों को वहां से सुरक्षित जगह पर ले जाकर रखती है। वह धीरे-धीरे करके अपने सारे बच्चों को सूखी जगह पर पहुंचा देती है। बता दें कि वीडियो काफी पुराना है, जिसे IFS अधिकारी परवीन कासवान ने ट्वीट किया था। अब यह वीडियो फिर से वायरल हो रहा है।
