वायरल न्यूज़

Video: चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए पालतू कुत्ते ने निकाला अनोखा जुगाड़, घरवालों को भी नहीं हुआ यकीन

Viral Video: आप देख पाएंगे कि पालतू कुत्ते ने गर्मी से छुटकारा पाने के लिए जिस कमाल का जुगाड़ खोजा है। वह बहुत ही जबरदस्त है। दरअसल, कुत्ते ने गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे-ठंडे फ्रिज को चुना। आप देख पाएंगे कि वह फ्रिज के अंदर ही अपना आसन जमा लेता है।

Image

कुत्ते का वीडियो (इंस्टाग्राम- anita_suresh_sharma)

Viral Video: भले ही इन दिनों देश के कई इलाकों में पानी बरसना शुरू हो गया है लेकिन अभी भी गर्मी कहर बरपा रही है। ऐसे में इंसान तो गर्मी से बचने से बचने के लिए तमाम तरह के जतन अपना लेते हैं, लेकिन जानवर परेशान हो जाते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप एक पालतू कुत्ते को गर्मी से बचने के लिए अनोखा जतन लगाते देख पाएंगे।

कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो में आप देख पाएंगे कि पालतू कुत्ते ने गर्मी से छुटकारा पाने के लिए जिस कमाल का जुगाड़ खोजा है। वह बहुत ही जबरदस्त है। दरअसल, कुत्ते ने गर्मी से राहत पानी के लिए ठंडे-ठंडे फ्रिज को चुना। आप देख पाएंगे कि वह फ्रिज के अंदर ही अपना आसन जमा लेता है। वीडियो में आप सफेद डॉगी को फ्रिज में सब्जी वाले कंटेनर के ऊपर बैठा देख पाएंगे। आपको नजर आएगा कि डॉगी बड़े ही आराम से फ्रिज के अंदर फिट हो गया है। देखें वीडियो-

वीडियो को इंस्टाग्राम पर अनिता शर्मा नाम के यूजर ने शेयर किया है। आप देख पाएंगे कि जैसे ही घरवालों की नजर कुत्ते पर पड़ती है, वह उसे निकालने पहुंच जाते हैं। इसके बाद घर की मालकिन कुत्ते को फ्रिज से बाहर आने के लिए कहती है। हालांकि, कुत्ता उन्हीं पर भौंंकना शुरू कर देता है। एक तरह से वह कहता है कि उसे अंदर ही रहने दो। आखिरकार महिला को उस कुत्ते को जबरदस्ती बाहर निकालना पड़ता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article