Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर हर रोज कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।इन दिनों एक वीडियो ने लोगों के रातों की नींद उड़ा दी है। इस वीडियो में एक शख्स धरती फाड़कर बाहर निकलता नजर आ रहा है। इस नजारे को देखकर दुनियाभर के लोग चौंक गए हैं। ज्यादातर लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि यह शख्स धरती के भीतर कैसे पहुंचा। फिलहाल, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस नजारे को देखकर हैरान हैं दुनियाभर के लोग
वीडियो में आप देखेंगे कि एक जगह जमीन फटती है और एक शख्स रस्सी के सहारे बाहर निकलता है। वह धीरे-धीरे करके धरती से बाहर आता है। इस दौरान उसकी पूरी बॉडी मिट्टी से सनी हुई है। आप देख सकते हैं कि शख्स अजीबोगरीब स्टाइल का सूट पहना हुआ है। ऐसा सूट ज्यादातर अंतरिक्ष यात्री पहने नजर आते हैं। आप देख सकते हैं कि शख्स के धरती से निकलने से पहले वहां अजीबोगरीब हलचल होती है। इसके बाद धरती का सीना फटता है और वह शख्स रस्सी पकड़कर बाहर आ जाता है। देखें वीडियो-
हैरतअंगेज अंदाज में धरती से बाहर निकला शख्स
जिस जगह से शख्स बाहर निकलता है वह मैदान भी थोड़ा अलग नजर आता है। इस वीडियो को engenharia.pelo.mundo नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किया जा रहा है। ज्यादातर यूजर्स शख्स को समुद्र का यात्री बता रहे हैं। वहीं कई लोग कह रहे हैं कि शख्स दलदल के अंदर घुसा हुआ था। जिससे बाहर आने के लिए उसने रस्सी का सहारा लिया। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है और शख्स धरती के भीतर कैसे पहुंचा। हैरतअंगेज अंदाज में धरती से बाहर निकल रहे इस शख्स के वीडियो को लोग हैरानी से देख रहे हैं और अब तक वीडियो को 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
