शहर

चंद्रशेखर आजाद का दावा- हमारे मोर्चे के साथ जुड़ना चाहते हैं कई विधायक; अखिलेश यादव को दी मुस्लिम सीएम पर चुनौती

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के गठन के बाद एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधनों के सहयोगियों के फोन आ रहे हैं, वह हमारे मोर्चे से जुड़ना चाहते हैं।

Image

चंद्रशेखर आजाद से खास बातचीत

Chandrashekhar Azad: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। गुरुवार को लखनऊ में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने औपचारिक रूप से अपने गठबंधन का ऐलान कर दिया। इस नए सियासी गठजोड़ को 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम दिया गया है। नए सियासी मोर्चे को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने कई दावे किए।

चंद्रशेखर आजाद का दावा- कई लोग जुड़ना चाहते हैं

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के गठन के बाद एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधनों के सहयोगियों के फोन आ रहे हैं, वह हमारे मोर्चे से जुड़ना चाहते हैं। कई सारे विधायक और पूर्व विधायक भी हमसे जुड़ना चाहते हैं। जल्दी ही हमारे मोर्चे का विस्तार होगा और नए साथी भी आएंगे।

कहा- अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा

अब्दुल दरी बिछाएगा वाले सवाल पर कहा कि हमारे मोर्चे में अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा। हमारे यहां अब्दुल और कुमार सब मुख्यमंत्री बन सकते हैं। हमने सिर्फ अभी एक घोषणा की है 26 सितंबर को और भी बहुत सारी घोषणा होगी। अभी हम टेस्ट कर रहे हैं कि बाकी लोग की सोच क्या है, जल्दी हमारी पार्टी बड़े फैसले भी करेगी। हमारी पार्टी में सभी का सम्मान होगा।

अखिलेश यादव मुस्लिम सीएम का ऐलान करें

मुस्लिम उपमुख्यमंत्री वाले सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि अखिलेश यादव एक बार सीएम बन चुके हैं। दूसरी बार किसी मुस्लिम को सीएम बनाने की घोषणा क्यों नहीं करते। उन्हें यह घोषणा करना चाहिए कि इस बार सरकार बनेगी तो CM फेस जो है वह कोई मुस्लिम होगा।

इमरान मसूद के बयान पर चंद्रशेखर ने कहा कि हम लोग संविधान को मानने वाले लोग हैं उत्तर प्रदेश में यह सरकार किसी पर कोई जाति नहीं कर पाएगी। इमरान मेरे दोस्त हैं, उन्होंने यह कहा है तो उसके पीछे कोई पॉलिटिकल मजबूरी होगी। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में कोई दरगाह नहीं टूटेगी, किसी मुस्लिम को जबरन परेशान नहीं किया जाएगा।

Vinod Mishra
विनोद मिश्राauthor

दिल्ली से लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ में करीब दो दशक से टीवी पत्रकारिता कर रहें है। यूपी की सियासत की नब्ज और ब्यूरोकेसी की समझ है। पत्रकारिता एक पैशन है।

और पढ़ें
End of Article