Viral Video of Papa Ki Pari: इन दिनों लहराते हुए बाइक चलाने का जैसे क्रेज बढ़ गया है। लेकिन ऐसे राइडर्स को ये नहीं पता होता कि उनकी वजह आखिर न जाने कितनों को परेशानी होती है। ऐसा ही एक वीडियो (Viral Video) हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें एक 'पापा की परी' ने अद्भुत तरीके बाइक राइडिंग कर रही है, जिसको देखने के बाद आप शायद जमकर इसे सुनाने वाले हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की लहराते हुए बाइक चला रही है, जिसे देखने के बाद आपको लगेगा कि ये बाइक लेकर गिरने वाली है लेकिन होता बिल्कुल इसके विपरीत है। दरअसल, पीछे से एक बाइक आती है, जिस पर एक लड़का और एक लड़की बैठी हुई होती है, जो 'पापा की परी' की बाइक से टकरा गई। रुकिए भाई.. इस टकराव में 'पापा की परी' को कुछ नहीं हुआ लेकिन पीछे आ रहे बाइक वाले भाई साहब को जरूर तकलीफ हुई, वे बाइक लेकर गिर पड़े और फिर क्या था, 'पापा की परी' अपनी बाइक लेकर उड़ गईं। इस वीडियो को देखने के बाद आपको लड़की को लेकर गुस्सा भी आएगा और इस वीडियो (Funny Video) को देखने पर हंसी भी आएंगी।
पापा की परी का वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स ने कई मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। इसमें से एक यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा है कि शुक्र मनाओ कि यमराज भारत जोड़ो यात्रा पर हैं, नहीं ये तो गए ही थे। वहीं, दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि मुझे लगा था कि ये खुद गिरेगी लेकिन इसने तो दूसरे को ही घेरे में ले लिया। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 'funny___remix' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
