वायरल न्यूज़

घर की जिम्मेदारियों को कैसे निभाता है एक मर्द, इस Video को देख पसीज जाएगा आपका भी दिल

घर चलाने के लिए एक इंसान को मेहनत करना पड़ता है और अगर वह ये ना करे तो शायद उसके घर में कुछ खाने को भी ना मिले। ऐसे में लोग अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, चाहे वे करने की स्थिति में हों या ना हों मगर हर परिस्थिति में उन्हें घर चलाने के लिए काम करना पड़ता है। हाल में इसी दर्द को बया करता एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

मेहनत-मजदूरी करता शख्स (X/@gharkekalesh)

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जो हमें हंसा देते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो दिल को छू जाते हैं और हमें जिंदगी की सच्चाई के बारे में सोचने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद कई लोग भावुक हो गए।

घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए मेहनत करता शख्स

इस वायरल वीडियो में एक आप देख सकते हैं कि एक पुरुष पर घर की जिम्मेदारियां कैसे भारी पड़ती हैं, फिर भी वह पुरुष अपना सबकुछ त्याग कर बड़ा ही कष्ट उठाते हुए घर की उन जिम्मेदारियों के लिए डटकर मेहनत कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक टेम्पो खड़ा दिख रहा है। जिसमें एक कंपनी के कई फ्रिज रखे हुए हैं। वह व्यक्ति उन भारी फ्रिज को टेम्पो से नीचे उतारकर शोरूम के गोदाम तक उन्हें अपनी पीठ पर लादकर पहुंचाने का काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें:

थका हुआ था शख्स फिर भी थमा नहीं

वीडियो देखने से पता चलता है कि वह व्यक्ति बेहद थका हुआ है। उसके चेहरे से साफ झलक रहा है कि उसे अभी कितनी आराम की जरूरत है। फिर भी वह खूब मेहनत कर रहा है। वह बार-बार अपनी टी-शर्ट से अपना पसीना पोंछता है और फिर दोबारा काम पर लग जाता है। उसे देख यह साफतौर पर समझ आ रहा है कि वह काफी थक चुका है, लेकिन घर की जिम्मेदारियों के आगे वह रुकने का नाम नहीं ले रहा। वह अपना मन मारकर अपने काम को पूरा कर रहा है ताकि कुछ पैसे कमाकर वह उन्हें अपने घर ले जा सके।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस पूरे नजारे को एक व्यक्ति ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने उस मेहनती इंसान के लिए भावुक हो गए और उसे सम्मान देते हुए उसकी तारीफ में कमेंट करने लगे। कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि असली मेहनत और संघर्ष क्या होता है, यह ऐसे लोगों को देखकर समझ आता है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 9 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 12 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article