वायरल न्यूज़

Video: अरे बाप रे! एक बाइक पर इतने सारे लोग, जुगाड़ की सारी हदों को पार कर गया यह शख्स

जुगाड़ से तैयार हुई एक बाइक का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बाइक पर कम से कम 10-12 लोग सवार होकर सफर का पूरा मजा ले रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी कहेंगे कि, "अरे वाह! ये तो जादू है!"

Image

स्काईलैब मोटरसाइकिल (X/@sciencegirl)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बाइक पर लोगों की भीड़ सवार है और बाइक वाले ने उस बाइक को अपने जुगाड़ से ई-रिक्शा की तरह बना रखा है। इस जुगाड़ु बाइक पर 1 नहीं दो नहीं बल्कि पूरे 12 लोग सवार हैं। यह बाइक टेढ़े-मेढ़े रास्तों से होकर जंगली रास्तों पर भी तेजी से और संतुलन बनाए चल रही है। बाइक को चलाने वाला भी बेहद ही कमाल का ड्राइवर लग रहा है। उस पर बैठे लोग भी चैन से बैठे राहत की सांसें लेते हुए सफर का मजा ले रहे हैं।

क्या कहते हैं इस बाइक को?

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sciencegirl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो के इस कैप्शन में इस जुगाड़ु बाइक के बारे में थोड़ी जानकारी भी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि यह नजारा फिलिपिंस का है, जहां दूर-दराज के गांवों या जंगलों में आपको इस तरह की बाइकें चलती हुई दिख जाया करेंगी। लोग इस बाइक को स्काईलैब (Skylab) कहते हैं।

8-12 लोग बैठ जाते हैं इस बाइक पर

आप देख सकते हैं कि इस स्काईलैब को बनाने के लिए एक साधारण सी बाइक के दोनों तरफ लकड़ी के लंबे-लंबे प्लैंक लगा दिए गए हैं। ये प्लैंक बाइक के दोनों तरफ पंखों की तरह फैले रहते हैं। एक नॉर्मल बाइक पर 2-3 लोग ही बैठ सकते हैं, लेकिन Skylab पर आसानी से 8 से 12 लोग तक बैठ जाते हैं। ड्राइवर आगे बैठता है, बाकी लोग दोनों तरफ की लकड़ी पर पैर लटकाकर बैठते हैं। रास्ता खराब हो, पहाड़ी हो या फिर कीचड़ वाला हो, कोई फर्क नहीं पड़ता। ये बाइक वहां आसानी से चल जाती है जहां बस या कार नहीं जा सकती। फिलिपींस के मिंदानाओ (Mindanao) इलाके में ये बाइक बहुत ही पॉपुलर है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article