Iranian Musician Ali Ghamsari Viral Video: संगीत शांति का प्रतीक है और यह शांत माहौल में ही कानों को सुकून देता है। मगर एक शख्स ने युद्ध के बीच प्वार प्लांट के बाहर बैठकर अपनी तार से धुन छेड़ युद्ध और विनाश का विरोध प्रदशर्न करता नजर आया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में दिख रहा शख्स ईरान के एक प्रसिद्ध संगीतकार अली घमसारी (Ali Ghamsari) हैं। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
ये भी पढ़ें:
तार से धुन छेड़ने के लिए क्यों चुनी यह जगह
अली घमसारी ने तेहरान के पास स्थित दमावंद पावर प्लांट के बाहर शांत तरीके से प्रोटेस्ट करना शुरू किया है। उनका यह विरोध प्रदर्शन युद्ध को लेकर है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध (Iran War) के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सबसे बड़े बिजली उत्पादन केंद्र को निशाना बनाने की धमकी दी थी। इसी धमकी के बाद अली घमसारी ने फैसला किया कि वे दमावंद पावर प्लांट के बाहर बैठकर अमेरिका की धमकियों और युद्ध का शांतिपूर्ण विरोध करेंगे।
ये भी पढ़ें:
संगीत के जरिए शांति का संदेश
अली घमसारी पारंपरिक फारसी वाद्य यंत्र ‘तार’ (Taar) बजाने के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। ऐसे में उन्होंने पावर प्लाट के बाहर बैठकर अपना वाद्य यंत्र बजाना शुरू किया और अपने संगीत के जरिए उन्होंने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया। एक वीडियो में उन्होंने कहा कि, “मैं अभी दमावंद पावर प्लांट के पास हूं। यह वही जगह है जिसे निशाना बनाने की बात कही गई है। मुझे उम्मीद है कि मेरे तार की आवाज शांति का संदेश दे सकेगी और लोगों के घरों की रोशनी बुझने से बच जाएगी।”
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
