वायरल न्यूज़

भारत में 400 से भी कम बचे हैं ये भेड़िए, स्पीति की वादियों में दिखे दुर्लभ नजारे का Video देख दंग रह गए लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक दुर्लभ हिमालयन वुल्फ देखा जा सकता है। इन जानवरों की संख्या भारत में 400 से भी कम है और यह बहुत ही दुर्लभ जानवर है।

Image

स्पीति वैली में दिखा हिमालयन वुल्फ (Instagram/@TimesNow_Trending)

इस धरती पर ऐसे कई जानवर रहते हैं, जिनका दिखना किसी चमत्कार से कम नहीं होता। ये दुर्लभ जानवर कब किसे दिख जाएं इसका कोई तय समय भी नहीं होता। हाल में ऐसा ही एक दुर्लभ जानवर एक शख्स के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जिसका वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कैमरे में कैद हुआ यह दुर्लभ जानवर हिमालयन वुल्फ है, जो दुनिया के सबसे दुर्लभ और खास जानवरों में से एक है। ये हिमालयन वुलफ जल्दी नहीं दिखाई देते। वायरल हो रहा यह वीडियो हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत स्पीति वैली से सामने आई है। जिसने ट्रैवलर्स और वाइल्डलाइफ लवर्स को हैरान कर के रख दिया।

स्पीति वैली में देखने को मिला हिमालयन वुल्फ

वायरल वीडियो (Viral Video) के कैप्शन में बताया गया है कि यह हिमालयन वुल्फ स्पीति वैली में लांगजा से कोमिक जाने वाले रास्ते पर देखने को मिला। जहां कुछ यात्रियों को वह इस इलाके में खुलेआम घूमते दिखा। फिर क्या था लोगों ने तुरंत अपना कैमरा निकाला और उस हिमालयन वुल्फ के वीडियो रिकॉर्ड करने में जुट गए। इस वायरल वीडियो को देखने वाले लोगों ने इसे “लाइफटाइम एक्सपीरियंस” बताया है।

4000 मीटर की ऊंचाई पर रहता है यह भेड़िया

बता दें कि हिमालयन वुल्फ को तिब्बती वुल्फ भी कहा जाता है। यह भेड़िया बहुत ही ऊंचाई वाली जगहों पर पाया जाता है। ऐसी जगहों पर इंसानों का रहना नामुमकीन होता है। बताया जा रहा है कि यह जानवर 4000 मीटर से भी ज्यादा ऊंचाई पर आसानी से रह सकता है, जो किसी भी जीव-जंतु या फिर अन्य जानवरों के लिए आसान नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में इस प्रजाति के भेड़िए 400 से भी कम हैं। इन्हें देख पाना हम इंसानों के लिए बेहद ही दुर्लभ है। आमतौर पर यह इंसानों से दूर ही रहता है। इसके अलावा यह भेड़िया बहुत ही ताकतवर और समझदार शिकारी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article