वायरल न्यूज़

तपती धूप में खुद पर पानी डालकर काम करते दिखे मजदूर, वायरल Video ने झकझोर दिया लोगों का दिल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि मजदूर इस भीषण गर्मी में भी काम करने को मजबूर हैं और खुद को धूप से बचाने के लिए अपने ऊपर पानी डाल रहे हैं।

Image

तपती धूप में काम करते हुए मजदूर (X/@ChapraZila)

इस धरती पर सबका जीवन एक जैसा नहीं है। कोई यहां सुख-सुविधा में जी रहा है तो कोई जीने के लिए सारे दुख और तकलीफ झेलने को मजबूर है। हाल में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो (Video) कुछ इसी बात की गवाही दे रहा है। जिसे देखने के बाद इंटरनेट की जनता भावुक हो गई।

तपती धूप में भी काम करते रहे मजदूर

पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल हो रखा है। ऐसे में जहां लोग इस भीषण गर्मी से बचने के लिए AC और कूलर की हवा में अपने घरों में बैठकर आराम फरमा रहे हैं तो वहीं दिनभर मेहनत-मजदूरी करने वाले मजदूर इस लू में भी काम करने को मजबूर हैं। ताकि वह अपने घर-परिवार का पेट पाल सकें। हाल में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसने इन मजदूरों की हालत को दिखाकर लोगों को अंदर से झकझोर कर रख दिया।

ये भी पढ़ें:

मजदूरों ने गर्मी से बचने का ऐसा तरीका अपनाया कि लोग हुए इमोशनल

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक घर के सामने निर्माण कार्य चल रहा है। मजदूर काम पर लगे हुए हैं। कोई रेत की रेत ढो रहा है तो कोई गिट्टी। वीडियो देख संभवत: यह समझा जा सकता है कि किसी भवन निर्माण के कार्य में छत की ढलाई चल रही है। मजदूर फटाफट रेत-गिट्टी और सीमेंट मिक्सर में डाल रहे हैं। आसमान में सूरज भी अपना रौद्र रूप दिखा रहा है और चलचिलाती धूप हो रही है। ऐसे में मजदूर खुद को गर्मी और लू के थपेड़ों से बचाने के लिए अपने शरीर पर पानी डालकर काम करने को मजबूर हैं। आप देख सकते हैं कि उनका एक साथी पाइप से अपने अन्य साथियों पर पानी उडेल रहा है।

वीडियो देख इमोशनल हुए लोग

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोग बहुत भावुक भी नजर आ रहे हैं और वीडियो के कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "कोई किसी की छत बनकर किसी का छत बना रहा है।" दूसरे ने लिखा, ""एसी (AC) के कमरों में बैठकर गर्मी की शिकायत करने वालों, जरा इस तपती सड़क और जलती धूप पर काम करते इन हाथों को देखो। जिम्मेदारियां इंसान को मौसम से लड़ना सिखा देती हैं।" तीसरे ने लिखा, "जब पेट की भूख बड़ी हो, तो गर्मी भी हार जाती है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article