हमारे देश भारत में कई अद्भुत नजारें देखने को मिलते हैं। जिन्हें देखने के बाद लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है। कई अनोखी चीजें तो ऐसी भी होती हैं, जिनका धार्मिक महत्व भी काफी होता है और यह लोगों की आस्था से भी जुड़ा होता है। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही अद्भुत नजारे का वीडियो (Video) इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है।
वह जगह जहां विलुप्त हो जाती है सरस्वती नदी
यह वायरल वीडियो (Viral Video) सरस्वती नदी का बताया जा रहा है। जो भारत के सबसे आखिरी गांव में बहती दिखती है और यहां के बाद से वह जमीन के अंदर यानी पताल में समा जाती है। जी हां! इस गांव का नाम माणा है, जो बद्रीनाथ के पास स्थित है। इस गांव को भारत का आखिरी गांव भी कहते हैं और यहीं वह अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। जहां पर पवित्र सरस्वती नदी का दर्शन होता है। इसी जगह पर थोड़ी दूर यह नदी बहने के बाद ही वापस जमीन में समा जाती है।
क्या यहीं था पांडवों का स्वर्ग जाने का रास्ता?
यहां दिखने वाली सरस्वती नदी एक छोटे से झरने की तरह दिखती है। वीडियो (Video) में आप इस नजारे को अच्छी तरह से देख सकते हैं। एक छोटे से झरने की तरह यहां पर सरस्वती नदी बह रही है लेकिन उसकी धार बहुत ही शक्तिशाली और तेज लग रही है। इस जगह से जुड़ी एक और भी कहानी कही जाती है। बता दें कि यहां लोगों का मानना है कि महाभारत के बाद पांडव इसी रास्ते से स्वर्ग की ओर गए थे। जब पांडव इस रास्ते से स्वर्ग की तरफ जा रहे थे तो बीच में नदी को पार करने के लिए एक पुल की जरूरत पड़ी। जिसे स्वंय भीम ने अपने हाथों से बनाया था। ताकि पांडवों की पत्नी द्रौपदी उस पुल से नदी को पार कर सकें।
वीडियो देख लोग रह गए दंग
इस वीडियो (Video) को देखने के बाद लोग हैरान हैं और इसे सरस्वती नदी का दिव्य दर्शन बता रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। जहां लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "भारत में आज भी ऐसे कई चमत्कारी स्थान मौजूद हैं, जहां विज्ञान और आस्था एक साथ चलते हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मन की शांति के लिए सबसे शानदार जगह है यह, एक बार जरूर जाएं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
