हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय सेना के अधिकारी मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों को सही तरीके से सलाम करना सिखाते नजर आ रहे हैं। वीडियो (Video) को सोशल मीडिया पर तमाम प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग इसे सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:
सिंगर को सैल्यूट करना सीखाते दिखे सेना के अधिकारी
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एपी ढिल्लों सेना के एक अधिकारी के साथ खड़े हैं। अधिकारी उन्हें बताते हैं कि सेना में सैल्यूट कैसे किया जाता है। अधिकारी अपने हाथ के सही पोजिशन, चेहरे का भाव और पूरे सम्मान के साथ खड़े रहने का तरीका दिखाते हुए सिंगर को सलाम करना सीखा रहे हैं। वहीं, एपी ढिल्लों भी बहुत ध्यान से उनकी बात सुनते हैं और उसी तरह सलाम करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान भी नजर आ रही है और माहौल बिल्कुल दोस्ताना नजर आ रहा है। जहां न तो कोई दिखावा है और न ही कोई घमंड, सिर्फ एक-दूसरे के लिए बराबर सम्मान देखा जा रहा है। एक तरफ देश की सेवा करने वाला सैनिक है, तो दूसरी तरफ एक मशहूर कलाकार, लेकिन दोनों के बीच आपसी सम्मान साफ दिखाई दे रहा है।
वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं सोशल मीडिया यूजर्स
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को हमने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट @Uday_T2 नामक यूजर के अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 5400 लोगों ने लाइक किया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने कहा कि एपी ढिल्लों की सादगी और सीखने की इच्छा काबिले तारीफ है। वहीं कुछ लोगों ने सेना के अधिकारी की भी तारीफ की, जिन्होंने इतने सरल तरीके से सिंगर को सलाम करना सिखाया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
