वायरल न्यूज़

Funny Video: चलती बाइक पर ले रहे थे शराब का आनंद, फिर जो हुआ देख हंसी निकल जाएगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 27, 2023, 12:01 PM IST

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकने वाली। वीडियो में आपको दो लड़के बाइक चलाते हुए मस्ती करते हुए ड्रिंक करते आ रहे हैं लेकिन उसके बाद जो हुआ, वो वाकई मजेदार है। देखें ये मजेदार वीडियो...

Image

बाइक पर ड्रिंक करते हुए वीडियो वायरल (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चलती बाइक पर पी रहे थे शराब
  • मस्ती करते-करते बिगड़ गया बैलेंस
  • निकल गई मस्ती और गिरे धड़ाम

Viral Video of Drinking on Moving Bike: युवाओं में मस्ती करने का बड़ा ही शौक होता है, ऐसे में वे कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे उनकी जान भी जोखिम में चली जाती है। ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखकर युवा सीख ले सकते हैं, ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना उनके साथ न हो। तो आइए जानते हैं इस वीडियो की पूरी कहानी...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दो लड़के एक बाइक से कहीं जा रहे हैं, जिसमें दोनों लड़कों के हाथ में शराब की ग्लास है और वे शराब का सेवन भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, पीछे बैठे लड़के के दूसरे हाथ में शराब की बोतल भी आपको दिख जाएगी। लेकिन इन लड़कों की मस्ती यही तक नहीं रहने वाली थी, इसके बाद ये बाइक पर ही उधम मचाते हुए उसे लहराने लगते हैं, जिससे बाइक का बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके बाद तो आप जानते हैं, दोनों बाइक लेकर धड़ाम से गिर जाते हैं। यह वीडियो (Funny Video) देखने के बाद आपकी हंसी रुकने वाली नहीं है, आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

बाइक पर ड्रिंक करते हुए लड़कों का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) को यूजर्स द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस पर एक यूजर ने चटकारे लेते हुए कमेंट किया कि लैंडेड सेफली। वहीं, एक दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि 'पापा का कबूतर'। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, करोड़ों व्यूज के साथ इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 'unique.x.y.z' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article