वायरल न्यूज़

Viral Video: काम खत्म करोगे, तभी घर जाओगे, कहते हुए बैंक मैनेजर ने मेन गेट पर लगा दिया ताला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि एक बैंक मैनेजर ने अपने कर्मचारियों को बैंक में ही बंद कर दिया और उन्हें काम पूरा करके ही घर जाने को कहा।

Image

बैंक मैनेजर ने मेन गेट पर लगाया ताला (X/@Hellobanker_in)

दफ्तरों में काम के बोझ को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा होते रहता है। ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें बताया जाता है कि ऑफिस के काम के तले दबे लोग कैसे अपनी पर्सनल लाइफ को समय नहीं दे पाते। अक्सर वर्क-लाइफ बैलेंस की भी चर्चा होती है। हाल में इन्हीं मुद्दों से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बैंक के मैनेजर ने अपने कर्मचारियों पर अधूरे काम को पूरा करने का दबाव बनाते हुए उन्हें दफ्तर में ही बंद कर देता है और मेन गेट पर ताला लगा देता है।

बैंक मैनेजर ने दरवाजे पर ताला लगाकर कर्मचारियों को किया बंद

वीडियो (Video) में बैंक मैनेजर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जब तक काम पूरा नहीं होगा, तब तक कोई भी घर नहीं जाएगा। इतना कहते हुए वह बैंक के स्टाफ से मेन गेट के ताले की चाबी मंगवाता है और गेट को बंद करते हुए उस पर ताला मार देता है। बैंक मैनेजर की इस हरकत पर एक बैंककर्मी आपत्ति जताते हुए इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लेता है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बैंक मैनेजर की इस हरकत पर कर्मचारी ने जताया विरोध

वीडियो (Video) में बैंककर्मी अपने मैनेजर की इस करतूत का विरोध करता है और बोलता है कि सर मेरा टाइम 5 बजे तक का है और अभी 6 बज रहे हैं। ताला खोलिए मुझे घर जाना है। इसके बावजूद वह बैंक मैनेजर बोलता है कि जब तक काम खत्म नहीं होता कोई घर नहीं जाएगा। वह बैंककर्मी बार-बार अपने काम के खत्म होने का हवाला देता है लेकिन बैंक मैनेजर उसकी एक नहीं सुनता और सबको बैंक के अंदर ही लॉक कर देता है और अपने केबिन में चला जाता है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Hellobanker_in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए बैंक मैनेजर की इस हरकत को पूरी तरह गलत ठहराया तो कई लोगों ने कहा कि भारत में वर्क लाइफ बैलेंस नाम की कोई चीज नहीं होती। यहां 4 लोगों का काम 1 कर्मचारी से करवाया जाता है और ऑफिस वर्क लोड इतना ज्यादा होता है कि लोग अपनी पर्सनल लाइफ को भी भूल जाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article