Shocking Video: सर्दियों के दिनों में लोग AC को बंद करके छोड़ देते हैं। जब गर्मी आती है तो वे उसकी रिपेयरिंग और साफ-सफाई कराते हैं। कुछ इसी तरह गर्मी आने पर एक घर के मालिक ने अपने AC को रिपेयर कराने का सोचा। उसने AC की साफ-सफाई और रिपेयरिंग के लिए मैकेनिक को बुलाया। काम शुरू हुआ, मगर जब मैकेनिक ने AC साफ करने के लिए जैसे ही उस AC यूनिट का कवर हटाया, अंदर का नजारा देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। इस पूरे मंजर का वीडियो AC रिपेयर करने वाले ने मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में क्या दिखा?
वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक शख्स AC यूनिट को खोल रहा है। दीवार पर लगा स्प्लिट AC देखने में तो वैसे बहुत ही नॉर्मल लग रहा है। उसे देखकर कोई कह ही नहीं सकता कि इस AC को मैकेनिक की जरूरत पड़ेगी, लेकिन जब मैकेनिक ने उस AC यूनिट का कवर हटाया है तो अंदर का हाल देखकर लोगों के पैरों तले जमीन सरक गई। दरअसल, उस AC यूनिट के अंदर एक चूहे ने अपना घर बना लिया था और उसने AC का हाल किसी कबाड़ की तरह कर दिया था। आप देख सकते हैं कि AC यूनिट के अंदर धूल-मिट्टी और कचरा जमा हुआ है। साथ ही अंदर ड्रेन पाइप में एक चूहा छुपकर बैठा हुआ है।
ये भी पढ़ें:
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को @ChapraZila नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है और इस वीडियो को शेयर करने के मात्र कुछ ही घंटों बाद इसे ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "इस AC का मालिक कितना लापरवाह आदमी होगा।" इस वायरल वीडियो ने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया। वीडियो को देखने के बाद इस पर लोगों की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है, जहां लोगों ने इसके पीछे AC इंस्टॉल करने वाले टेक्नीशियन को जिम्मेदार ठहराया। लोगों ने कहा कि टेक्नीशियन ने दीवार में ड्रेन पाइप का छेद खुला छोड़ दिया था। उसने इंस्टॉलेशन के वक्त इसे सील नहीं किया।
वीडियो पर एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "स्टेबलाइजर तो लगा है, लेकिन पाइप का छेद बंद करना भूल गए।" दूसरे ने लिखा, "अब AC चलाएंगे तो शॉर्ट सर्किट हो जाएगा, आग लग जाएगी।" तीसरे ने लिखा, "बिहार में गर्मी इतनी है कि AC जरूरी है, लेकिन लापरवाही भी उतनी ही।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
