वायरल न्यूज़

Viral Video: रेल की पटरी पर ट्रेन की जगह दौड़ी JCB, जानें रेलवे क्यों करती है यह काम

वायरल न्यूज (Viral News): हाल में एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक JCB रेलवे ट्रैक पर दनदनाते हुए दौड़ रही है।

Image

ट्रेन की पटरी पर दौड़ते दिखी JCB (Instagram/@asger_imam)

वायरल न्यूज (Viral News): कई बार सोशल मीडिया पर हमें कुछ ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जिन्हें देख हमारा दिमाग सुन्न हो जाता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त फिर से देखने को मिल रहा है। जहां एक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की जगह JCB दौड़ती हुई दिखी। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक JCB ट्रेन की पटरी पर बहुत ही आराम से चलती दिख रही है। उस JCB पर कुछ लोग भी सवार हैं। इस अनोखे नजारे को JCB के बगल से गुजर रही ट्रेन में बैठे एक यात्री ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। जो अब सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @asger_imam नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

वीडियो पर कुछ ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

ट्रेन की पटरी पर दौड़ती JCB को देख लोग हैरान हैं और वे कमेंट बॉक्स में अपनी हैरानी जताते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये कौन सी ट्रेन है जिससे तेज JCB चल रही है।" दूसरे ने लिखा, "वेटिंग लिस्ट वालों को JCB से पहुंचाया जा रहा है।" तीसरे ने लिखा, "क्या इस JCB पर यात्रा करने के लिए IRCTC से बुकिंग हो जाएगा?" चौथे ने लिखा, "यहां कुछ भी हो सकता है क्योंकि ये बिहार है।"

ट्रेन की पटरियों पर क्यों चलाई जाती है JCB

इस वीडियो (Video) को देखने के बाद कई लोग इस सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर रेल की पटरी पर JCB कैसे चल रही है? तो ऐसे में आपको बता दें कि जेसीबी (JCB) को ट्रेन की पटरी पर रेलवे ट्रैक के निर्माण, मरम्मत और रखरखाव (Maintenance) के कार्यों के लिए चलाया जाता है। पटरियों के किनारे मिट्टी खोदने, समतल करने, भारी सामान उठाने और गिट्टी (Ballast) बिछाने जैसे कामों के लिए JCB का इस्तेमाल किया जाता है। पटरियों पर दौड़ने वाली जेसीबी कोई आम JCB नहीं होतीं। इनमें लोहे के खास तरह के पहिये (Rail Wheels) लगाए जाते हैं, ताकि यह पटरी पर बिना फिसले ट्रेन की तरह सीधी पटरी पर दौड़ सके।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article