वायरल न्यूज़

Video: रोटियां जुटाकर सैकड़ों गायों का पेट भरता है यह शख्स, जानवरों की भूख मिटाने के लिए ठेले पर लेकर घूमता है रोटियों का ढेर

वायरल न्यूज (Viral News): एक युवक घर-घर से रोटियां इकट्ठा कर सैकड़ों गायों और आवारा जानवरों को खिलाता है। फिलहाल इस युवक की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Image

जानवरों के लिए ठेले पर रोटियां लेकर घूमता है यह शख्स (X/@sathyashrii)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक रोटियों से लदे एक ठेले को धक्का देते नजर आ रहा है। साथ ही वह ठेले पर रखी रोटियों को सड़क किनारे दिखने वाले गाय और अन्य आवारा जानवरों को खिलाते हुए नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो को @sathyashrii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने दखा और लाइक किया है।

सैकड़ों जानवरों का सहारा बना यह शख्स

वायरल वीडियो (Viral Video) को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखने वाले युवक का नाम गौतम यादव है और वे मध्य प्रदेश के सीहोर जिला के भैरुंदा इलाके के रहने वाले हैं। गौतम दिन भर मेहनत-मजदूरी करते हैं और जैसे ही शाम होती है वे आराम करने के बजाय एक ठेला लेकर गलियों में निकल जाते हैं और रोटी… रोटी… की आवाज लगाते हुए वे घर-घर से बची हुई रोटियां इकट्ठी करते हैं और वे उन रोटियों को आवारा जानवरों को खिला देते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

सच्चे मन से करते हैं जानवरों की सेवा

इस दौरान गौतम इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि रोटियां साफ रहें, साथ ही वे रोटियों प्लास्टिक और गंदगी साफ करते हैं और उन्हें गाय, बछड़े, कुत्ते और अन्य आवारा जानवरों को खिलाते हैं। जानवर जैसे ही गौतम की आवाज सुनते हैं वे दूर-दूर से उनके पास रोटियों के लिए चले आते हैं। गौतम पिछले 7 सालों से बिना रुके यह काम कर रहे हैं। खुद आर्थिक तंगी में हैं, साधारण कपड़े और टूटी चप्पल पहनते हैं फिर भी रोज करीब 300 जानवरों को खाना खिलाते हैं। जब लोग उनसे पूछते हैं कि वे ऐसा क्यों करते हैं, तो वे बस मुस्कुरा कर कहते हैं, इन्हें देखकर अच्छा लगता है।

लोग युवक खूब की कर रहे हैं तारीफ

फिलहाल गौतम की यह कहानी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनके इस नेक काम के लिए उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। कोई वीडियो पर कमेंट करते हुए कह रहा है कि, "सच्ची सेवा यही है।" वहीं, कुछ अन्य लोगों का कहना है कि, "ऐसे लोग ही असली हीरो हैं।" जबकि कई अन्य लोगों ने दूसरों को गौतम से सीखने की सलाह दी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article