वायरल न्यूज (Viral News): फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि कई लोगों के लिए जुनून होता है। इसी जुनून की एक शानदार मिसाल केरल के त्रिशूर से सामने आई है, जहां एक फुटबॉल फैन ने अपनी कार को ही अपनी पसंदीदा टीम के रंग में रंग दिया। फिलहाल इस कार की चर्चा चारों तरफ हो रही है और यह कार अब सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) भी हो चुकी है।
कार मिनी कूपर से कैसे बनी अर्जेंटीना कूपर?
दरअसल, त्रिशूर के रहने वाले शहजाद, अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के बहुत बड़े फैन हैं। उनके पास एक मिनी कूपर कार है। जिसको उन्होंने पूरी तरह अर्जेंटीना की थीम में बदल दिया। उन्होंने कार पर काले, नीले और सफेद रंग का रैप कराया, जो अर्जेंटीना की जर्सी से मिलती-जुलती है। साथ ही, कार पर स्टिकर और डिजाइन भी लगाए गए हैं। कार पर मेसी की गोल विक्ट्री पोज का तस्वीर भी चिपकी हुई है। जिससे यह एकदम यूनिक लुक के साथ नजर आ रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
मेसी के लिए खास ट्रिब्यूट
शहजाद का कहना है कि उन्होंने यह खास लुक इसलिए दिया क्योंकि अर्जेंटीना मौजूदा चैंपियन है और यह शायद लियोनल मेसी (Lionel Messi) का आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। इस तरह उन्होंने अपनी कार के जरिए अपने पसंदीदा खिलाड़ी और टीम को सम्मान दिया है। शहजाद बताते हैं कि वे लियोनल मेसी के बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने ऐसा सिर्फ अपने पसंदीदा खिलाड़ी मेसी और अपने पसंदीदा टीम अर्जेंटीना के लिए किया है। वे बताते हैं कि केरल में फुटबॉल प्रेमियों की कोई कमी नहीं है। यह मेरे तरफ से उन्हें दिया गया एक खास सम्मान है।
अर्जेंटीना थीम पर सजी कार (स्क्रीनग्रैब: PTI)
