Viral Video Of Dance in Flight: हाल ही में आप सभी ने देखा होगा कि ट्रेन और मेट्रो में काफी लोगों का वीडियो (Viral Video) वायरल हुआ था। ये मामला शांत हुआ भी नहीं था कि सामने फ्लाइट में डांस का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में ये वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है और यूजर्स द्वारा इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की फ्लाइट के अंदर डांस करती नजर आ रही है। देखने पर ये वीडियो उस समय का लग रहा है जब लोग बोर्डिंग करने के लिए अंदर जाते हैं। ऐसे में वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की के डांस के चलते लोगों को काफी दिक्कतों को सामना भी करना पड़ रहा है और लोग आ जा नहीं पा रहे हैं। आलम ये है कि यूजर्स इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। वहीं, इनमें से कुछ यूजर्स लड़की को काफी ट्रोल भी कर रहे हैं।
फ्लाइट में डांस करती हुई लड़की का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि लगता है पहली बार प्लेन देखा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई इसको प्लेन में इंट्री किसने दी। इस वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'shibakhan412' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
