जब भी हम भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाते हैं तो वहां हम बहुत कुछ देखते हैं लेकिन हमारी नजरें अक्सर कई चीजों को नजरअंदाज कर देती हैं। कुछ चीजों को लोग देखते हैं मगर उसे महसूस नहीं कर पाते और वे उस पर एक नजर फेरकर अपना रास्ता नापने लगते हैं। मगर कुछ लोगों की नजरें किसी खास चीज पर अटक जाती हैं और उन्हें उस स्थिति पर सोचने के लिए मजबूर कर देती हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग भावुक होने के साथ-साथ सोच में भी पड़ गए।
ये भी पढ़ें:
बच्चे के साथ अपना खाना शेयर करते दिखी लड़की
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक बच्चा महात्मा गांधी बनकर सड़क किनारे खड़ा बिल्कुल स्थिर और शांत खड़ा नजर आ रहा है। वह सड़की किनारे किसी मूर्ति की तरह चुपचाप खड़ा है। उसका पूरा शरीर सिल्वर कलर से पूरी तरह पेंट किया हुआ है। उसके एक हाथ में किताब तो दूसरे हाथ में लाठी है। आप देख सकते हैं कि उस राह से कई लोग आते-जाते दिख रहे हैं। मगर किसी ने भी उस बच्चे पर ध्यान नहीं दिया। लोग अपनी जिंदगी में इतने व्यस्त नजर आ रहे हैं कि किसी का भी ध्यान उस बच्चे पर नहीं जा रहा है लेकिन तभी एक छोटी सी लड़की उस बच्चे के पास आती है और वहां रुकती है। वह उस बच्चे को ध्यान से देखती है और समझ जाती है कि बच्चा भूखा है। वह बिना ज्यादा सोचे-समझे अपने हाथ में लिए ब्रेड के टुकड़े को उसकी तरफ बढ़ा देती है और अपना खाना उसके साथ बांटकर खाने लगती है।
वीडियो को देख भावुक हुए लोग
मूर्ति बनकर खड़ा बच्चा अपना मुंह खोलकर उस ब्रेड को खाने लगता है। उस वक्त बच्चे के चेहरे पर खुशी साफतौर पर झलक रही है। वीडियो (Video) में दोनों बच्चे प्यार और दुलार से खाने को एक-दूसरे के साथ बांटकर खाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर लोगों ने भावुक अंदाज में कमेंट्स भी किए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "जहां सभी लोग अपने जीवन में मग्न दिख रहे हैं, वहीं इस लड़की को उस बच्चे की भूख का आभास हो गया।" दूसरे ने लिखा, "बच्ची की मासूमियत और दया ने यह दिखा दिया कि असली इंसानियत क्या होती है।" तीसरे ने लिखा, "बिना किसी स्वार्थ के, बिना किसी दिखावे के, सिर्फ दिल से मदद करने वाले कम ही मिलते हैं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
