वायरल न्यूज़

Shocking Video: हीरो बनने के चक्कर में युवक ने अपने पैर पर मार ली कुल्हाड़ी, जाते-जाते बची जान

Shocking Video: आप देख पाएंगे कि एक युवक ऐसे पुल पर बाइक से निकल पड़ता है, जिसके ऊपर से तेज रफ्तार में पानी बह रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि युवक ऐसा जानबूझकर करता है। वह इसका वीडियो बनवाता भी नजर आ रहा है।

Image

एक्सीडेंट का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Shocking Video: देश के कई इलाकों में इन दिनों जमकर पानी बरस रहा है। इस कारण कई शहरों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। आपने अक्सर वीडियो देखा होगा कि बाढ़ के चलते नदियों पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। इन पुलों पर चलना काफी ज्यादा खतरनाक होता है। इसके बावजूद कुछ लोग हीरो बनने के चक्कर में अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार लेते हैं। इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसे देखकर आपको वीडियो में दिख रहे युवक पर गुस्सा आ जाएगा।

वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक युवक ऐसे पुल पर बाइक से निकल पड़ता है, जिसके ऊपर से तेज रफ्तार में पानी बह रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि युवक ऐसा जानबूझकर करता है। वह इसका वीडियो बनवाता भी नजर आ रहा है। शायद युवक इस वीडियो को बनाकर रील्स के रूप में शेयर करना चाहता था। यही युवक के लिए भारी पड़ गया। आप देख पाएंगे कि ऐसा करने से युवक की जान पर बन आती है। वह तो युवक की किस्मत अच्छी थी कि उसकी जान बच जाती है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक की भले ही जान बच जाती है, लेकिन उसकी बाइक तेज बहाव में पानी में बह जाती है। वह बाइक का बैलेंस नहीं बना पाता है। आप सुन सकते हैं कि वीडियो बना रहे शख्स के पास कोई चिल्लाता है, 'अरे पकड़, अरे पकड़ो उसे' वह यह भी कहता सुना जा सकता है कि, 'गई मोटरसाइकिल, अरे यार मना कर रहे हैं इनको..' इस हैरान करने वाले वीडियो को @raja.meer.1 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article