वायरल न्यूज़

Viral Video: जेब्रा बनने का नाटक करना शख्स को पड़ा भारी, शेरनियों ने इस तरह निकाली हेकड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 04:57 PM IST

Viral Video: एक शख्स जेब्रा जैसे कपड़े पहनकर जानवरों को डराने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, ऐसा करना शख्स को पड़ गया भारी और शेरनियों के झुंड ने उसकी हालत ऐसी कर दी, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • जेब्रा बनकर जानवरों को डरा रहा था शख्स
  • शेरनियों ने शख्स पर कर दिया हमला
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Animal Viral Video) तो काफी क्यूट होते हैं, जबकि कुछ को देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में एक आदमी जानवर बनकर जानवरों को ही डराने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, ऐसा करना उसको भारी पड़ गया और फिर उसकी जो हालत हुई उसे वो शायद ही जिंदगी में कभी भूल पाए। यकीन मानिए, वीडियो देखकर आपको हैरानी भी होगी और शख्स की 'मूर्खता' पर दया भी आएगी।

आमतौर पर लोग जानवरों से दूरी बनाकर रखते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें जानवरों से दोस्ती करना और उनके साथ समय बिताना अच्छा लगता है। लेकिन, कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें जानवरों को परेशान करने में मजा आता है। कई बार तो लोगों को कामयाबी मिल जाती है, जबकि कई बार परिणाम खतरनाक भी हो जाता है। इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स जेब्रा जैसे कपड़े पहनकर जानवरों के बीच टहलने लगता है। उसे देखकर जेब्रा डर कर भागने लगते हैं। लेकिन, जब शख्स का सामना शेरनियों से होता है तो उसकी सारी हेकड़ी निकल जाती है।

जानवरों के साथ मजाक करना पड़ा भारी

वीडियो देखकर आपको अंदाज लगा गया होगा शख्स की क्या हालत हुई होगी। जिंदगी में वो अब कभी दोबारा जानवरों को परेशान नहीं करेगा। हालांकि, उसकी किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया, वरना परिणाम काफी खतरनाक हो सकता था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल (Viral Video) हो रहा है और लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग शख्स पर गुस्सा भी कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article