वायरल न्यूज़

Video: बाइक खरीदने पर बुला लाया नए जमाने के 'पंडितजी', फिर उन्होंने जो मंत्र पढ़ा.. सुनकर हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 15, 2022, 01:05 PM IST

Pandit Funny Video: शख्स ने नई बाइक खरीदी तो उसका पूजा-पाठ करवाने के लिए मॉर्डन जमाने के पंडितजी को बुला लाया। इसके बाद पंडित जी ने जो-जो मंत्र पढ़ा उसे सुनकर किसी की भी हंसी छूट सकती है। पंडितजी ने बहुत ही फनी अंदाज में बेहद ही मजेदार मंत्र पढ़ा।

Image

नई बाइक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फनी वीडियो
  • शख्स खरीदकर लाया था नई-नई बाइक
  • पूजा-पाठ के लिए बुला लाया फनी पंडितजी

Pandit Funny Video: घर में कोई नया सामान या नई गाड़ी खरीदने पर लोग उसका पूजा-पाठ करवाते हैं। इस दौरान पंडित जी आकर मंत्र इत्यादि पढ़ते हैं। एक शख्स ने नई बाइक खरीदने के बाद ऐसा ही किया। शख्स ने नई बाइक खरीदी तो उसका पूजा-पाठ करवाने के लिए मॉर्डन जमाने के पंडितजी को बुला लिया। इसके बाद वह पंडितजी जिस तरह के मंत्र पढ़ते हैं, उसे सुनकर आपका हंसते-हंसते पेट दर्द हो जाएगा। इस वीडियो को देखकर यकीनन आपके लिए अपनी हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

पंडित ने पढ़ा बहुत ही मजेदार मंत्र

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स TVS कंपनी की अपाचे बाइक खरीदता है। इसके बाद वह अपनी नई बाइक का पूजा-पाठ करवाने के लिए उसे मंदिर लेकर जाता है। वहां पर वह एक मॉर्डन जमाने के पंडितजी को बुलाता है। पंडितजी सबसे पहले शख्स को नारियल समेत पूठा-पाठ की कई सामग्री लाने को कहते हैं। इसके बाद शख्स पूजा की सामाग्री लाता है। जिसे लेकर पंडितजी मंत्रोच्चारण करने लगते हैं। फिर पंडितजी जिस-जिस तरह के मंत्र पढ़ते हैं उसे सुनकर किसी के लिए भी अपनी हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। देखें वीडियो-

पंडितजी सबसे पहले युवक को गाड़ी के चारों तरफ जल चढ़ाने के लिए कहते हैं। इसके बाद मंत्र सुनाने लगते हैं। पंडितजी अपने मंत्र में कहते हैं, 'जय हो विश्वकर्मा भगवान' फिर वह गाड़ी की तरफ इशारा करते हुए नए जमाने का मंत्र पढ़ना शुरू करते हैं। वह बाइक से कहते हैं, 'खूब शांति से रहना, माइलेज ज्यादा देना और मोबिल कम खाना। दूसरे को ठोकना, खुद मत ठोकना। पंचर जल्दी मत होना। हवा टाइम-टाइम पर भरते रहना।' यह मंत्र इतने फनी अंदाज में बोला गया था कि इसे सुनकर लोगों की हंसी छूट रही है। वीडियो mahishasur_akki नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे काफी देखा और पसंद किया जा रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article