वायरल न्यूज़

Viral Video: आग से खेल रहा था शख्स, स्टंटबाजी में हो गई ऐसी हालत देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 01:36 PM IST

Stunt Video: सोशल मीडिया पर स्टंट का एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आप भी सन्न रह जाएंगे।

Image

आग से स्टंट कर रहा था शख्स, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चौंकाने वाल है स्टंट का ये वीडियो
  • आग के साथ खतरनाक स्टंट कर रहा था शख्स
  • नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए

Fire Stunt Viral Video: आज कल फेमस होने के लिए लोग कुछ हटकर करना चाहते हैं। जिससे उनका नाम हो सके और उनकी एक अलग पहचान हो। कुछ लोग तो इसके लिए अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। हैरतअंगेज कारनामे में कुछ को कामयाबी मिल जाती है, तो कुछ के साथ घटनाएं भी घट जाती है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो (Stunt Video) भी देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो को देखकर तो आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। स्टंट का एक ऐसा ही वीडियो (Shocking Video) लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए।

आपने कई लोगों को आग से करतब करते हुए देखा होगा, जो ड्रैगन की तरह मुंह से आग निकालते हैं। ये स्टंट काफी रिस्की भी होता है, क्योंकि कई बार घटनाएं भी घट जाती है। एक शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब वो आग से खेल रहा था। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह वो ड्रैगन की तरह मुंह से आग निकाल रहा है। शख्स मुंह से पेट्रोल निकालता है, लेकिन उसका चेहरा भी आग के संपर्क में आ जाता है। परिणाम ये होता है कि आग शख्स के चेहरे पर पकड़ लेती है। आग लगने के कारण वो बौखलाने लगता है। हालांकि, वहां मौजूद अन्य लोग किसी तरह आग को बुझाते हैं। देखें वीडियो...

खतरनाक स्टंट

वीडियो (Trending Video) देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो गए होंगे। आलम ये है कि जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ravipatidar603' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो (Fire Video) को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, साढ़े छह लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग इस स्टंट को जानलेवा बता रहे हैं। तो कुछ लोगों का कहना है कि फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article