वायरल न्यूज़

वाह रे दिलेरी! मरियल से शख्स ने डंडा लेकर शेर को खदेड़ा, VIDEO में देखें फिर जंगल के राजा ने क्या किया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 15, 2022, 01:41 PM IST

Man Attacks Lion Video: आप देख सकेंगे कि एक मरियल सा शख्स जंगल में एक शेर को ऐसे मजा चखाता है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। यह शख्स मात्र एक डंडे से शेर को जंगल में खदेड़ देता है। वीडियो वाकई में हैरान करने वाला है।

Image

शेर का वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले नहीं देखा होगा इतना डरपोक शेर
  • मात्र डंडे से डर जाता है जंगल का राजा
  • जंगल के राजा का शॉकिंग वीडियो वायरल

Man Attacks Lion Video: शेर को 'जंगल का राजा' कहा जाता है। जंगल में शेर के सामने बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत पतली हो जाती है।

क्या हाथी, क्या जिराफ, क्या गैंडा.. शेर के सामने सबकी हालत खराब हो जाती है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। वीडियो एक शख्स और एक शेर से जुड़ा है। वीडियो में आप देख सकेंगे कि एक मरियल सा शख्स जंगल में एक शेर को ऐसे मजा चखाता है, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा।

डंडे की मार से डर गया शेर

वीडियो हैरान करने वाला है। आप देख सकते हैं कि एक मरियल सा शख्स अपने हाथ में डंडा लेकर शेर को खदेड़ रहा है। जिस शेर के सामने इंसान समेत बड़े से बड़े सूरमा भी डरे-सहमे नजर आते हैं। वही शेर एक मरियल से शख्स के सामने डरा-सहमा दिखाई दे रहा है। वीडियो कुछ ही सेकेंड का है, जो लोगों को गहरे सोच में डाल रहा है। आप देख सकते हैं कि शख्स उसी डंडे से शेर को ऐसा खदेड़ता है कि वह जंगल में भाग जाता है। क्या आप सोच सकते हैं कि शेर एक डंडे की मार से डर गया। देखें वीडियो-

वीडियो के शुरुआत में ऐसा लगता है कि शेर उस शख्स पर हमला करके उसे चीरकर रख देगा। हालांकि, शेर मात्र उसके डंडे से डर जाता है। जो शेर हमेशा दूसरों पर हमला कर अपना वर्चस्व स्थापित करता है, वही शेर एक शख्स के डंडे की मार के डर से वहां सो नौ दो ग्यारह हो जाता है। वीडियो में शेर काफी ज्यादा डरा हुआ नजर आता है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं। इस वीडियो को one_earth__one_life नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, शख्स मौत से खेलने की कोशिश कर रहा है।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article