Viral Video: आप भी कभी न कभी जादू देखने जरूर गए होंगे। इस दौरान आपने देखा होगा कि जादूगर तरह-तरह के जादू दिखाकर लोगों का मनोरंजन करते हैं। कई जादू तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन नहीं होता है। आपने देखा होगा कि जादूगर टोपी में कपड़ा डालते हैं और फिर उसमें से कबूतर निकल आता है। यह देखकर लोगों को समझ नहीं आता है कि जादूगर ने ऐसा कैसे किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है।
वीडियो देखकर खुल जाएगी आपकी नींद
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो देखकर आपकी भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस वीडियो को देखकर आपको समझ आ जाएगा कि जादूगर टोपी में से कैसे कबूतर निकाल देता है। वायरल हो रहे वीडियो ने इस रहस्य से पूरी तरह पर्दा हटा दिया है और आप इसमें जादूगर की ट्रिक देखकर सोच में पड़ जाएंगे। छत पर खड़े एक शख्स ने अपने फोन के कैमरे में जादूगर की ट्रिक कैद कर ली और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। देखें वीडियो-
सबसे पहले आप देखेंगे कि एक जादूगर किसी सड़क किनारे खड़े होकर जादू दिखा रहा होता है। जादूगर के हाथ में काले रंग की बड़ी टोपी है। इसी टोपी से वह कबूतर निकालने वाला है। आप देख पाएंगे कि वह अपने पॉकेट से सफेद रंग का रूमाल निकालता है। इस रुमाल को वह टोपी के अंदर डालता है। इसके बाद टोपी के अंदर से कबूतर निकाल देता है। दरअसल, यह उसकी ट्रिक थी और उसने टोपी के अंदर पहले ही कबूतर छिपा रखा था। यह कोई उसका जादू नहीं ट्रिक और टाइमिंग का कमाल था। इस वीडियो को ajayjhorarbani नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)
