वायरल न्यूज़

Viral Video: अंदर से कैसा दिखता है अरबपति Elon Musk का घर! मां ने दिखाई भीतर की झलक, देखें वीडियो

Elon Musk home inside photos: दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक एलन मस्क का टेक्सास स्थित घर देखकर लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में उनका घर बेहद साधारण नजर आता है। घर में न महंगी सजावट है और न ही लग्जरी सामान।

Image

Elon Musk: अरबपति एलन मस्क का घर देखकर लोग हैरान (फोटो: X/@mayemusk)

Elon Musk viral house photo: दुनिया के मशहूर टेक कारोबारी और अरबपति एलन मस्क अक्सर अपने बड़े प्रोजेक्ट्स और नई तकनीकों को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन हाल ही में उनके टेक्सास स्थित घर की एक तस्वीर सामने आई, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। इतनी बड़ी संपत्ति के मालिक होने के बावजूद उनका घर बेहद साधारण नजर आता है। यह घर अमेरिका के टेक्सास राज्य के बोका चिका इलाके में स्थित है। यही वह जगह है जहां उनकी कंपनी स्पेसएक्स का लॉन्च साइट भी मौजूद है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में घर का अंदरूनी हिस्सा दिखाया गया है, जो काफी सादा और सामान्य लगता है।

पूरे कमरे में ज्यादा सजावट नहीं

तस्वीर में एक छोटा सा लिविंग एरिया और किचन दिखाई देता है। किचन में सफेद रंग के कैबिनेट लगे हुए हैं। वहीं एक स्टील का फ्रिज, चूल्हा और फार्महाउस स्टाइल का सिंक भी नजर आता है। सिंक के ठीक ऊपर एक खिड़की है, जिससे कमरे में प्राकृतिक रोशनी आती है। पूरे कमरे में ज्यादा सजावट नहीं की गई है और दीवारें भी लगभग खाली दिखाई देती हैं। कमरे के बीच में एक साधारण लकड़ी की कॉफी टेबल रखी हुई है। इस टेबल पर रॉकेट के आकार की एक छोटी मूर्ति रखी है, जो एलन मस्क (Elon Musk simple lifestyle) के स्पेस प्रोजेक्ट्स की याद दिलाती है।

किचन के पास एक साधारण डाइनिंग टेबल और कुछ कुर्सियां

टेबल के पास एक कटाना तलवार और कुछ किताबें भी रखी हुई दिखाई देती हैं। किचन के पास एक साधारण डाइनिंग टेबल और कुछ कुर्सियां रखी हुई हैं। उनमें से एक कुर्सी पर काला जैकेट भी नजर आता है। घर में कहीं भी भारी पर्दे, महंगे कालीन या चमकदार सजावटी लाइटें नहीं दिखाई देतीं। पूरे घर का माहौल काफी साधारण और शांत लगता है। एलन मस्क की मां माई मस्क ने भी इस घर को लेकर अपना अनुभव साझा किया है।

उन्होंने बताया कि जब वह बेटे से मिलने वहां गई थीं तो फ्रिज में खाने के लिए लगभग कुछ भी नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि उनके रहने के दौरान उन्हें गैराज में सोना पड़ा था। माई मस्क ने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया कि बाथरूम में सिर्फ एक तौलिया था। इसलिए उन्होंने उसे अपने बेटे के लिए ही छोड़ दिया। यह तस्वीर सामने आने के बाद कई लोग हैरान हैं कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक होने के बावजूद एलन मस्क इतनी सादगी भरी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया के एक्स पर एलन मस्क की मां ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसे बाद इंटरनेट यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article