वायरल न्यूज़

Shocking News: खिड़की खुली छोड़ गया था मालिक, तीन साल बाद घर का दरवाजा खोला तो उड़ गए होश

Apartment filled with pigeons: रूस का एक व्यक्ति तीन साल बाद अपने अपार्टमेंट में लौटा तो अंदर का नज़ारा देखकर हैरान रह गया। घर की एक खिड़की खुली रह जाने की वजह से कबूतरों ने पूरे अपार्टमेंट को अपना ठिकाना बना लिया था। हर जगह पंख, घोंसले और गंदगी फैली हुई थी।

Image

3 साल बाद घर लौटा शख्स, अपार्टमेंट में कबूतरों ने बना लिया था घोंसला (फोटो: X/@BrianMcDonaldIE)

Pigeons Mess in House: रूस में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति तीन साल बाद (trending news) अपने अपार्टमेंट में वापस लौटा तो अंदर का नज़ारा देखकर दंग रह गया। उसके घर में इंसान नहीं बल्कि दर्जनों कबूतर रह रहे थे। पूरे अपार्टमेंट में कबूतरों के पंख, घोंसले और गंदगी फैली हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह व्यक्ति रूस के वोर्कुटा शहर का रहने वाला है। कुछ साल पहले वह काम के सिलसिले में साइबेरिया चला गया था। जल्दी में घर छोड़ते समय वह अपने अपार्टमेंट की एक खिड़की बंद करना भूल गया। यही छोटी सी गलती बाद में बड़ी परेशानी बन गई। दरअसल, खुली खिड़की के जरिए कबूतर धीरे-धीरे अपार्टमेंट के अंदर आने लगे। बाहर की ठंड से बचने के लिए उन्हें यह जगह सुरक्षित लगी और उन्होंने वहीं रहना शुरू कर दिया।

कबूतरों ने घर के अलग-अलग कोनों में बना लिए घोंसले

एक अंग्रेजी वेबसाइट और सोशल मीडिया के एक्स पर@BrianMcDonaldIE नामक अकाउंट से पोस्ट के मुताबिक समय के साथ कबूतरों ने घर के अलग-अलग कोनों में घोंसले बना लिए और उनकी संख्या भी बढ़ती गई। जब तीन साल बाद वह व्यक्ति वापस अपने घर पहुंचा तो अंदर का नजारा बिल्कुल अलग था। फर्श से लेकर फर्नीचर तक हर जगह कबूतरों की बीट और पंख फैले हुए थे। कई जगहों पर घोंसले भी बने हुए थे। पूरे घर में इतनी गंदगी हो चुकी थी कि वहां रहना लगभग नामुमकिन लग रहा था। इस घटना का वीडियो पहले रूसी सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अपार्टमेंट के अंदर कई कबूतर उड़ते नजर आ रहे हैं और चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। कुछ ही समय में यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया और दुनिया भर के लोग इसे देखकर हैरान रह गए।

बर्ड फ्लू और सिटाकोसिस जैसी बीमारियां फैलने का खतरा

विशेषज्ञों का कहना है कि कबूतरों की गंदगी साफ करना आसान नहीं होता। उनकी बीट में कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस हो सकते हैं, जिनसे बर्ड फ्लू और सिटाकोसिस जैसी बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। ऐसे में घर को पूरी तरह साफ और सुरक्षित बनाने में काफी समय और पैसा लग सकता है। अब इस व्यक्ति के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने अपार्टमेंट को दोबारा रहने लायक बनाना है। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि इतनी ज्यादा सफाई कराने से बेहतर शायद नया घर ढूंढना ही आसान हो सकता है। यह घटना एक छोटी सी लापरवाही का बड़ा उदाहरण बन गई है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article