वायरल न्यूज़

Video: देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर पर अवैध घुड़दौड़ का आयोजन, लाखों रुपये का सट्टा लगाकर कराई गई घुड़दौड़

Baghpat Horse Racing Video: रविवार सुबह मेरठ–बागपत नेशनल हाईवे के पास यह घुड़दौड़ आयोजित की गई थी। इसमें मेरठ और बागपत जिले के दर्जनों युवक शामिल बताए जा रहे हैं। घुड़दौड़ को खुले हाईवे पर आयोजित करने के कारण इस पर आने जाने वाले राहगीरों की जान का खतरा पैदा हो गया।

Horse racing

अवैध घुड़दौड़ का आयोजन

Baghpat Horse Racing Video: बागपत जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर पर तीन किलोमीटर के अवैध घुड़दौड़ का आयोजन किया गया। मेरठ और बागपत जिले के युवकों ने इस अवैध घुड़दौड़ का आयोजन किया। वहीं, दौड़ के दौरान घोड़ों के पीछे दर्जनों बाइकें भी दौड़ती दिखाई दीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि घोड़ों की जीत-हार पर हजारों के इनाम रखे गए थे। वहीं लाखों रुपये का सट्टा लगाया गया था।

हाईवे पर बड़ा हादसा होने से बचा

अवैध घुड़दौड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। रविवार सुबह मेरठ–बागपत नेशनल हाईवे के पास यह घुड़दौड़ आयोजित की गई थी। इसमें मेरठ और बागपत जिले के दर्जनों युवक शामिल बताए जा रहे हैं। घुड़दौड़ को खुले हाईवे पर आयोजित करने के कारण इस पर आने जाने वाले राहगीरों की जान का खतरा पैदा हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, घोड़ों के पीछे-पीछे युवक तेज रफ्तार में बाइक दौड़ते नजर आए। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक और घोड़ों की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान हाईवे पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। इस दौड़ को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोग भी पहुंचे थे, जिससे भीड़ काफी बढ़ गई थी। जैसे ही घुड़दौड़ का वीडियो वायरल हुआ, वैसे ही पुलिस हरकत में आ गई। हालांकि, घुड़दौड़ आयोजक और घोड़ा मालिक फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आयोजकों की पहचान की जा रही है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

End of Article