वायरल न्यूज़

Video: दुल्हन के Kiss करते ही दूल्हे के मुंह से निकलने लगा धुंआ! देखकर चौंक गए शादी में आए मेहमान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 3, 2022, 04:32 PM IST

Dulha Dulhan Kiss Video: जयमाला होने से पहले दूल्हा-दुल्हन सबके सामने एक-दूसरे को kiss करने लगते हैं। जैसे ही दुल्हन अपने दूल्हे को kiss करके हटती है, वैसे ही दूल्हे के मुंह से धुआं निकलने लगता है। यह देखकर एक बार के लिए शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार हैरान रह जाते हैं।

Image

दूल्हा-दुल्हन kiss (इंंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
  • दूल्हे को Kiss करती है दुल्हन
  • दूल्हे के मुंह से निकलता है धुआं

Dulha Dulhan Kiss Video: सोशल मीडिया पर भारतीय शादियों के कई मजेदार वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इसमें से कई वीडियो इतने जबरदस्त होते हैं कि उन्हें लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। अगर वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है, तो उसकी बात ही अलग है। उसे देखने की होड़ मच जाती है। दूल्हा-दुल्हन के डांस, उनके शादी के ड्रेस, दुल्हन की एंट्री और दूल्हा-दुल्हन के रोमांटिक पल देखने में लोगों को खूब मजा आता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। यह वीडियो इतना जबरदस्त है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं।

सरेआम दूल्हे को Kiss करती है दुल्हन

वीडियो शादी के स्टेज का है। जहां दूल्हा-दुल्हन जयमाला से पहले एक-दूसरे के साथ रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि जयमाला होने से पहले दूल्हा-दुल्हन सबके सामने एक-दूसरे को kiss करने लगते हैं। जैसे ही दुल्हन अपने दूल्हे को kiss करके हटती है, वैसे ही दूल्हे के मुंह से धुआं निकलने लगता है। यह देखकर एक बार के लिए शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार हैरान रह जाते हैं। हालांकि, उन्हें बाद में सच्चाई का पता चलता है। देखें वीडियो-

दरअसल, दूल्हा और दुल्हन दोनों हुक्का लवर होते हैं। आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपने हाथ में हुक्का का पाइप पकड़ी हुई है। जयमाला से पहले वह हुक्का का पाइप मुंह में लगाकर शीशा पीती है और फिर अपने दूल्हे को Kiss करती है। इस दौरान वह अपने मुंह का धुंआ अपने दूल्हे के मुंह में डाल देती है। इसके बाद वही धुंआ दूल्हा अपने मुंह से निकालता है। यह दृश्य देखने में बहुत ही रोमांटिक लगता है। वीडियो को laiba._waseem नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article