वायरल न्यूज़

'आज मेरी गर्लफ्रेंड की शादी है', प्यार में मिला धोखा तो पटरी पर जान देने चला गया लड़का, लोको पायलट ने ट्रेन रोककर बचाई जान

कई लोग जिंदगी की मुश्किलों के सामने तुरंत ही हार मान लेते हैं और खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए कई बार गलत कदम उठा लेते हैं। हाल में अपने जीवन से परेशान एक ऐसे ही लड़के का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

पटरी पर उदास बैठकर रोता लड़का (X/@gharkekalesh)

कई लोगों का प्यार मुकम्मल नहीं होता या तो किस्मत उनका साथ नहीं देती या फिर उनका रिश्ता। रिश्ते में धोखा खाए लोग अक्सर खुद को संभाल नहीं पाते और कई बार वे गलत कदम उठा लेते हैं। हाल में प्यार में धोखा खाए एक ऐसे ही लड़के का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है, जहां वह अपनी गर्लफ्रेंड की शादी वाले दिन ही अपनी जान देने के लिए रेलवे लाइन के पटरी पर जाकर लेट गया। गनीमत रही कि समय रहते ट्रेन के लोको पायलट की नजर पटरी पर लेटे लड़के पर पड़ गई। उसने तुरंत ट्रेन को रोका और लड़के के पास जाकर उसे सांत्वना देते हुए जीवन की बड़ी सीख दी।

लोको पायलट ने बचाई लड़के की जान

वीडियो में लड़के को पटरी पर लेटा हुआ देखा जा सकता है। लोको पायलट को वीडियो में लड़के को रेलवे ट्रैक से हटने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है। लड़का लोको पायलट को बताता है कि जिस लड़की के साथ वह पिछले 5 साल से रिश्ते में था, वह अब उसे छोड़कर किसी और से शादी करने जा रही है और आज ही उसकी शादी है। रोते हुए लड़के की बात को सुनकर लोको पायलट उसे ढांढस बंधाता है और कहता है कि प्यार में धोखा मिलने की वजह से भला कोई जान देता है। तुम ऐसा मत करो, अभी तो तुम्हारे सामने पूरी जिंदगी पड़ी हुई है। जो गया सो गया, अब अपने आप पर ध्यान दो। जीवन में कई मुश्किलें आएंगी, लेकिन इसका हल जान देना नहीं है। अब यहां से हट जाओ और ट्रेन को जाने दो।

वीडियो देख लोगों ने लोको पायलट की सूझबूझ को सराहा

वायरल हो रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को हमने सोशल साइट एक्स से @gharkekalesh नाम के अकाउंट से लिया है, जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर लोगों ने कमेंट करते हुए लोको पायलट की तारीफ करते हुए उसकी सूझबूझ की सराहना की है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि लोको पायलट ने इस स्थिति को बहुत ही बेहतर तरीके से हैंडल किया। दूसरे ने लिखा, "लोको पायलट ने ना सिर्फ इस लड़के की जान बचाई बल्कि एक परिवार को उजड़ने से बचा लिया।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article