बिजनेस

Bank Holiday Today: आज बुधवार 11 नवंबर 2026 को 5 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, कहां और क्यों, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Today: आरबीआई (RBI) के अनुसार आज बुधवार 11 नवंबर 2026 को लक्ष्मी पूजा, भाईदूज और निंगोल चाकौबा के कारण पांच राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी।

Image

जानिए आज कहां कहां बंद रहेंगे बैंक

Photo : iStock

Bank Holiday Today : आज, बुधवार 11 नवंबर को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार देश के 5 राज्यों के अलग-अलग शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। यह छुट्टी सार्वजनिक (सरकारी) और निजी (प्राइवेट) दोनों क्षेत्रों के बैंकों पर लागू होगी, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), HDFC बैंक और ICICI बैंक जैसे बड़े संस्थान भी शामिल हैं। हालांकि, यह ध्यान देना जरूरी है कि यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं है। अन्य राज्यों और शहरों में बैंक रोजाना की तरह सामान्य रूप से काम करेंगे।

किन-किन शहरों और राज्यों में बंद रहेंगे बैंक?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के क्षेत्रीय कार्यालयों के कैलेंडर के तहत 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट' के अनुसार 11 नवंबर को मुख्य रूप से इन शहरों में बैंक काम नहीं करेंगे। ये शहर हैं गैंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला। इन शहरों में बैंक बंद रहने से देश के कुल 5 राज्य प्रभावित होंगे।

  1. सिक्किम
  2. मणिपुर)
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पश्चिम बंगाल
  5. हिमाचल प्रदेश

इन राज्यों के ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्थानीय बैंक की शाखा से छुट्टी से जुड़ी जानकारी एक बार जरूर जांच लें, क्योंकि स्थानीय स्तर पर बैंक की छुट्टियों में अंतर हो सकता है।

बैंक बंद रहने के पीछे क्या है मुख्य कारण?

11 नवंबर को बैंकों में यह छुट्टी अलग-अलग राज्यों के महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और सांस्कृतिक त्योहारों के कारण दी गई है। इनमें मुख्य रूप से लक्ष्मी पूजा (दीपावली), निंगोल चाकौबा, भ्रातृ द्वितीया, भाईदूज और चित्रगुप्त जयंती जैसे पर्व शामिल हैं। इन सभी अवसरों का अपना विशेष महत्व है:-

  • भाईदूज / भ्रातृ द्वितीया:- यह त्योहार भाई और बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
  • निंगोल चाकौबा:- यह मणिपुर का एक बेहद लोकप्रिय और बड़ा सांस्कृतिक त्योहार है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने मायके जाती हैं, जहां उनके भाई और परिवार के लोग उनके लिए विशेष भोजन का आयोजन करते हैं।
  • लक्ष्मी पूजा व चित्रगुप्त जयंती:- देश के कई हिस्सों में लक्ष्मी पूजा का पर्व मनाया जाता है। वहीं, चित्रगुप्त जयंती पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है, जिन्हें कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाला देव माना जाता है।

नवंबर 2026 में बैंकों की बाकी छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  • 11 नवंबर (बुधवार): भाई दूज, लक्ष्मी पूजा, निंगोल चकौबा और चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ध्यान दें कि गंगटोक में लगातार तीन दिन क्षेत्रीय छुट्टियां रहेंगी।
  • 13 नवंबर (शुक्रवार): वांगला महोत्सव के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 नवंबर (शनिवार): महीने के दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 नवंबर (रविवार): रविवार का साप्ताहिक अवकाश।
  • 16 नवंबर (सोमवार): छठ पूजा के पावन अवसर पर पटना और रांची में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 20 नवंबर (शुक्रवार): इगास-बगवाल त्योहार के उपलक्ष्य में देहरादून में बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 नवंबर (रविवार): रविवार का साप्ताहिक अवकाश।
  • 23 नवंबर (सोमवार): सेंग कुट स्नेम के कारण शिलांग में बैंकों का अवकाश रहेगा।
  • 24 नवंबर (मंगलवार): गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और राहस पूर्णिमा के पावन पर्व पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कानपुर, लखनऊ, जयपुर, भोपाल, चंडीगढ़, हैदराबाद, देहरादून, रांची, शिमला, श्रीनगर समेत कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 नवंबर (शुक्रवार): कनकदास जयंती के अवसर पर बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 नवंबर (शनिवार): महीने के चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 29 नवंबर (रविवार): रविवार का साप्ताहिक अवकाश।

शाखाएं बंद रहने पर भी चालू रहेंगी ये बैंकिंग सेवाएं

बैंक शाखाएं भले ही बंद रहेंगी, लेकिन आम लोगों के रोजमर्रा के वित्तीय काम पूरी तरह नहीं रुकेंगे। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से काम करती रहेंगी। नकदी निकालने या जमा करने के लिए एटीएम सेवा उपलब्ध रहेगी। Google Pay, PhonePe, Paytm, नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप के माध्यम से पैसे का लेन-देन, बिल भुगतान और बैलेंस चेक आसानी से किया जा सकेगा। हालांकि, जिन कामों के लिए बैंक की शाखा जाना जरूरी होता है जैसे चेक क्लियरेंस, भारी मात्रा में कैश जमा या निकासी, दस्तावेज जमा करना या खाता खुलवाने से जुड़े कागजी काम वे आज नहीं हो पाएंगे।

क्या कल यानी 12 नवंबर को भी बंद रहेंगे बैंक?

रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, कल यानी गुरुवार 12 नवंबर को देश के किसी भी राज्य में बैंक की कोई छुट्टी नहीं है। इसलिए त्यौहारों और क्षेत्रीय छुट्टियों के बीतने के बाद 12 नवंबर से देश भर के सभी बैंकों में कामकाज फिर से सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article