वायरल न्यूज़

Viral Video: कपल की एनिवर्सरी पर तोहफा ले आई काम वाली बाई, सरप्राइज गिफ्ट पाकर भावुक हुए पति-पत्नी

एक कपल की एनिवर्सरी पर उनके घर में काम करने वाली बाई उनके लिए सरप्राइज गिफ्ट लेकर आती है, जिसे देखकर कपल खुशी से झूम उठता है। वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Image

मेड ने कपल को दिया सरप्राइज (Instagram/@nehaaaa_unfiltered)

कई बार सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाले वीडियो अक्सर देखने को मिल जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक मेड ने अपने मालिक और मालकिन के एनिवर्सरी पर सरप्राइज गिफ्ट देकर उन्हें चौंका दिया। मेड की तरफ से मिले इस गिफ्ट को देखकर कपल खुश हो गया और उन्हें शुक्रिया कहते हुए अपने इस खास दिन पर उनका आशीर्वाद लिया।

कपल को काम वाली बाई ने दिया गिफ्ट

वीडियो में देखा जा सकता है कि एनिवर्सरी वाले दिन मेड अपने साथ कपल के लिए गिफ्ट लेकर आती है। मेड के हाथों में सरप्राइज गिफ्ट देखकर कपल खुशी से झूम जाता है। वीडियो में पत्नी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "दीदी, आप ये क्यों लेकर आईं? दीदी कितनी क्यूट हैं। वे हमारी एनिवर्सरी पर हमलोगों के लिए गिफ्ट लेकर आई हैं।"

सरप्राइज गिफ्ट पाकर खुश हो गया कपल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेड हंसते हुए कपल को अपने पास बुलाती है। मेड के हाथों में एक फूल और चॉकलेट थी, जो वे उस कपल को दे देती हैं। कपल तुरंत झुककर काम वाली बाई के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेता है। मेड भी उन्हें हंसते हुए अपना आशीर्वाद देते हुए दिख रही है।

वीडियो पर लोगों ने खूब लुटाया प्यार

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @nehaaaa_unfiltered नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "दीदी बहुत ही स्वीट हैं।" दूसरे ने लिखा, "दीदी में इंसानियत और प्यार दोनों हैं।" ऐसे ही तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया और कपल को उनकी एनिवर्सरी पर बधाई दी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article