वायरल न्यूज़

Dulhe Ka Video: दूल्हे ने धुरंधर के 'रहमान डकैत' की तरह ली मंडप में एंट्री, देखकर हैरान रह गए दुल्हन के घरवाले

Groom Video: एक दूल्हा रहमान डकैत का हुक स्टेप कॉपी करता नजर आ रहा है। इंटरनेट पर यह वीडियो सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सबसे मजेदार बात यह है कि इस वीडियो में दूल्हे के दोस्त भी उसका साथ देते दिख रहे हैं।इस दौरान दूल्हे का स्टाइल, एक्सप्रेशंस और बॉडी लैंग्वेज रहमान डकैत से कम नहीं लग रहे हैं।

Image

दूल्हे का डांस वायरल (इंस्टाग्राम)

Groom Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। आजकल की शादियों में दुल्हन की एंट्री काफी चर्चा में रहती है। हर दुल्हन चाहती है कि शादी की स्टेज उसकी एंट्री ऐसी हो, जिसे वहां मौजूद हर इंसान देखता रह जाए। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हा बेहद ही अनोखे तरीके से एंट्री लेते नजर आ रहा है। दूल्हे ने अपनी शादी में जिस तरह की एंट्री ली, उसका वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

दूल्हे का डांस देखकर आएगा मजा

पिछले दिनों धुरंधर फिल्म की देशभर में गूंज सुनने को मिली थी। इस फिल्म में अक्षय खन्ना के कैरेक्टर रहमान डकैत को हर किसी ने पसंद किया था। इसके बाद इंटरनेट पर भी रहमान डकैत कैरेक्टर की जमकर गूंज देखने को मिली। जिसे देखो वही रहमान डकैत के हुक स्टेप गाने पर डांस करते हुए वीडियो बनाता दिखाई दिया था। अब एक दूल्हा रहमान डकैत का हुक स्टेप कॉपी करता नजर आ रहा है। इंटरनेट पर यह वीडियो सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि दूल्हा अपनी शादी में धुरंधर के गाने FA9LA पर डांस करते हुए एंट्री मार रहा है। इस दौरान दूल्हा रहमान डकैत का हुक स्टेप पूरी तरह से कॉपी करता नजर आ रहा है। सबसे मजेदार बात यह है कि इस वीडियो में दूल्हे के दोस्त भी उसका साथ देते दिख रहे हैं।इस दौरान दूल्हे का स्टाइल, एक्सप्रेशंस और बॉडी लैंग्वेज रहमान डकैत से कम नहीं लग रहे हैं। दूसरी तरफ कैमरामैन भी फुल एनर्जी के साथ दूल्हे का वीडियो शूट करता दिख रहा है। इससे दूल्हे की एंट्री और भी ज्यादा दमदार लग रही है। आप देख पाएंगे कि दूल्हा बिना किसी झिझक पूरे कॉन्फिडेंस के साथ डांस कर रहा है। वहीं दूल्हे का डांस देखकर बारात में मौजूद सभी लोग झूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो को beingshoaibqureshi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article