वायरल न्यूज़

Video: फोटो खींचते समय दुल्हन को छुआ तो खौल गया दूल्हे का खून, फिर सरेआम कर दी फोटोग्राफर की धुनाई

Dulha Dulhan Video: दुल्हन स्टेज पर खड़ी है और फोटोग्राफर दुल्हन की तस्वीरें खींच रहा होता है। पास में ही दूल्हा भी खड़ा होता है। इस बीच फोटोग्राफर पोज बताने के लिए दुल्हन के चेहरे को थोड़ा सा छू देता है।

Image

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (एक्स- @rosie__here)

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह के दर्जनों वीडियो हर दिन सामने आते हैं। इन वीडियो में कुछ न कुछ ऐसा अलग होता है, जो इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। इसी क्रम में एक शादी समारोह से अनोखा वीडियो सामने आया है। यह वीडियो देखने में काफी ज्यादा फनी है। यह वीडियो दूल्हा-दुल्हन और उनकी फोटो क्लिक कर रहे फोटोग्राफर से जुड़ा है। वीडियो में जो दृश्य देखने को मिलता है, वह आपकी हंसी छूटने के लिए काफी है।

वीडियो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

वीडियो में आप देख पाएंगे कि दुल्हन स्टेज पर खड़ी है और फोटोग्राफर दुल्हन की तस्वीरें खींच रहा होता है। पास में ही दूल्हा भी खड़ा होता है। इस बीच फोटोग्राफर पोज बताने के लिए दुल्हन के चेहरे को थोड़ा सा छू देता है। बस फिर क्या था, यह देखते ही दूल्हे का खून खौल उठता है। इसके बाद वह गुस्से में ऐसा काम करता है, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। आप देख सकते हैं कि दूल्हे सबके सामने ही फोटोग्राफर की पिटाई कर देता है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि गुस्से से आगबबूला होकर दूल्हा उस फोटोग्राफर को जोर का घूंसा लगाता है। वहीं, दुल्हन जब इस नजारे को देखती है तो उसकी जोर से हंसी छूट जाती है। आप देख पाएंगे कि हंसते-हंसते दुल्हन जमीन पर बैठ जाती है। आप भी इस वीडियो को देखकर थोड़ी देर के लिए हैरान जरूर हुए होंगे, लेकिन आपको बता दें कि यह सब एक मजेदार रील्स के लिए किया जा रहा था। दरअसल, दूल्हा, दुल्हन और फोटोग्राफर एक मजेदार स्क्रिप्ट के जरिए ऐसा करते हैं। इस फनी वीडियो को एक्स पर @rosie__here नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article