वायरल न्यूज़

Viral Video: दादी ने खेतों में दौड़ाई स्कूटी, लोग बोले-पापा की परी ना समझें

सोशल मीडिया पर उम्र की कोई सीमा नहीं होती बच्चे, जवान और बुजुर्ग सभी रील्स और वीडियो बनाने में अपना क्रेज दिखाते हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खेतों के बीचोंबीच एक दादी स्कूटी चलाती नजर आ रही हैं।

Image

दादी ने खेतों में दौड़ाई स्कूटी(Instagram)

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेफॉर्म है जहां पर क्या बच्चे क्या बूढ़े। हर कोई तरह-तरह के रील्स बनाकर डालता रहता है। इस रील्स बनाने के क्रेज में उम्र काफी पीछे छूट जाती है। यही कारण है कि बच्चे और जवान लोग ही नहीं बल्कि बुजुर्ग भी सोशल मीडिया पर रील्स बनाने से पीछ नहीं हटते। इस समय ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें खेतों के बीचोंबीच एक दादी स्कूटी चलाते हुए दिखाई दे रही है। दादी के स्कूटी चलाने को लेकर यूजर्स भी कई तरह के फनी कमेंट्स कर रहे हैं।

कुछ यूजर्स इस वीडियो को बता रहे एडिट

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दादी किस तरह से बिना डरे हुए स्कूटी चला रही है। दादी के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान देख सकते हैं। हालांकि कुछ यूजर्स इस वीडियो को एडिटिड बता रहे हैं। उनका मानना है कि दादी हकीकत में स्कूटी नहीं चला रही है। इस वीडियो को एडिट किया गया है। इस वीडियो इंस्टाग्राम पर mahimaraghuwanshi619 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है: 'खेत में मेम चले'। इस वीडियो को अब तक 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

वहीं पर इंटरनेट यूजर्स ने भी कई तरह के मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा: "पापा की परी नहीं, पापा की दादी", दूसरे ने लिखा: गजब ये दादी तो पापा की परियों से भी आगे निकल गई", तीसरे ने लिखा: "बहुत अच्छे दादी ऐसे ही चलाया करो", चौथे ने लिखा: "पापा की परी नहीं पापा की हिरोइन" वीडियो की वायरलिटी और दादी के निडर अंदाज ने इसे सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय बना दिया है। यह वीडियो दिखाता है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है और इंटरनेट पर क्रिएटिविटी और मज़ा किसी भी उम्र के लिए है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article